Jaipur Airport: रात 2 बजे ड्यूटी आवर्स पूरे होने पर पायलट ने छोड़ा विमान, अटक गई 300 यात्रियों की सांसें
राजस्थान की राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट पर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ड्यूटी आवर्स पूरे होने पर पायलट ने 300 यात्रियों से भरा विमान छोड़ दिया।
दरअसल, हनोई से दिल्ली आ रही वियतजेट एयरलाइंस की फ्लाइट (संख्या VJ-971) को दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से जयपुर डायवर्ट किया गया था।

यात्रियों को दो घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर ही परेशान होना पड़ा। कड़ाके की ठंडे की वजह से यात्रियों की दिक्कतें और भी बढ़ गई।
यात्रियों ने इसका खूब विरोध भी किया कि 300 लोगों को विमान में छोड़कर पायलट चला गया। इस पर वियतजेट एयरलाइंस ने शुक्रवार सुबह बस और टैक्सी के जरिए यात्रियों को दिल्ली भिजवाया। हालांकि इसके बाद वियतजेट एयरलाइंस की फ्लाइट शाम को पांच बजे थी।
इन दिनों पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कई जगहों पर घना कोहरा भी छा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली और चंडीगढ़ में कोहरा छाने से कई विमानों को जयपुर की ओर डायवर्ट करना पड़ा है।
भास्कर की खबर में एयरपोर्ट ऑफिशियल्स के हवाले से लिखा है कि फ्लाइट सिर्फ निर्धारित वक्त तक ही काम कर सकता है। ऐसे में वर्किंग आवर्स पूरे होने के बाद ही फ्लाइट के स्टाफ ने विमान को छोड़ा था। यह डीजीसीए की गाइडलाइन के अनुरूप ही है।












Click it and Unblock the Notifications