राजस्‍थान: वसुंधरा राजे 13 दिसंबर को लेंगी मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

Vasundhara Raje
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वसुंधरा ने मंगलवार को राज्यपाल मार्गरेट अल्वा से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। वसुंधरा दूसरी बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनेंगी। इससे पहले वह 2003 से 2008 के बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

भाजपा विधायक दल ने सोमवार को सर्वसम्मति से वसुंधरा को अपना नेता चुना। वह पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजे ने आज (मंगलवार) सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल मार्गरेट अल्वा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया, ओंकार सिंह लाखावत और भवानी सिंह राजावत भी राज्यपाल से मिले।

भाजपा ने रविवार को हुई मतगणना में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सत्ताधारी कांग्रेस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के 162 विधायक जीतकर आए। एकमात्र विधानसभा सीट चुरू में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी की मौत के कारण मतदान 13 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह राज्य विधानसभा के नजदीक जनपथ पर होने की संभावना है, तथा इस अवसर पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+