Rajasthan में गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, जानिए क्या बोली वसुंधरा

राजस्थान में गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निशाना साधा है। वसुंधरा ने राहुल पर आरोप लगाया कि वे भारत जोड़ने वाला नहीं भारत तोड़ने वाले नेता हैं।

Rajasthan में अशोक गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। वसुंधरा राजे ने कहा कि अंतर्द्वंद की शिकार कांग्रेस सरकार के लिए राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि कांग्रेस में कोई क्लेश नहीं है। वह बताएं कि क्लेश नहीं होता तो वह होटलों में क्यों बंद रहते। राहुल गांधी जी को तो राजस्थान के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है। वह भारत जोड़ने वाले नहीं वादा तोड़ने वाले नेता हैं। वह पहले किसानों का 10 दिन में संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा पूरा करते। फिर यहां आते ताकि जनता उन पर विश्वास जता पाती।

Vasundhara Raje

जनता तो दूर मंत्रियों विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही

उन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि जो जनता की नहीं सुनेगा। चाहे कितना ही बड़ा नेता क्यों ना हो। उसे सरकार से बाहर कर दूंगा। यहां तो मंत्रियों और विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही। जनता तो दूर की बात है। जो राजस्थान में अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते। वह भारत जोड़ने चले हैं। गहलोत सरकार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा का अपना फर्ज भूल गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक प्रदेश के हर व्यक्ति पर करीब 87 हजार रुपए का कर्जा हो जाएगा। जो राजस्थान के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। वसुंधरा ने कहा कि इतने कर्ज के बावजूद इस सरकार के 4 साल में विकास का अकाल ही रहा है। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे। सरकार में बैठे लोग कुर्सी के लिए झगड़ते रहे अपनी गलतियां छुपाने के लिए विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी को कोसते रहे। भाजपा सरकार के समय जो प्रदेश तरक्की की कतार में सबसे आगे था। वह आज पिछड़े राज्यों की लाइन में है। राजस्थान की 4 साल में प्रगति तो हुई है। लेकिन वह भ्रष्टाचार, महिला व दलित, उत्पीड़न, गैंगवार, गैंगरेप, बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल एवं बिजली की कीमतों में हुई है।

Vasundhara Raje

गहलोत सरकार मना रही है 4 साल पूरे होने का जश्न

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अपने 4 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान अपनी प्रस्तुतियां दे रही है। इसके अलावा सरकार 17 से 28 दिसंबर तक राजधानी जयपुर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। राहुल गांधी ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहलोत सरकार की उपलब्धियां गिनाई है।

Vasundhara Raje

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+