Rajasthan BJP Candidate List: भाजपा की दूसरी लिस्ट में रहा वसुंधरा राजे का 'राज', जानिए इनसाइड स्टोरी
BJP Candidates in Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुट का दबदबा रहा है।
Vasundhara Raje in Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशी और मैदान में उतार दिए हैं। इनको शनिवार को जारी भाजपा की दूसरी सूची में टिकट दिया गया है। इससे पहले 41 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी।
राजस्थान भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची कई मायनों में खास है। यह पहली सूची से दोगुने प्रत्याशी और ढेरों सियासी मायने वाली है। बड़े नामों की बात करें तो खुद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को उनकी परंपरागत सीट झालावाड़ जिले झालरापाटन से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा ने दूसरी सूची में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को एक फिर से आमेर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। दूसरी सूची की खास बात यह भी इसमें वसुंधरा राजे समर्थकों का दबदबा रहा है। राजे के एक दर्जन करीबी नेताओं को टिकट मिला है।
भाजपा ज्वाइन करते ही मिल गया टिकट
राजस्थान भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची के 83 में से दो नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने हाल ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी और अब उन्हें चुनाव मैदान में भी उतार दिया गया। नागौर की पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता रहीं ज्योति मिर्धा व महाराणा प्रताप के वशंज कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़। भाजपा ने ज्योति मिर्धा को नागौर व विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया है।
वसुंधरा राजे खेमे के नेता
- सिद्धि कुमारी, बीकानेर पूर्व
- प्रताप सिंह सिंधवी, छाबड़ा
- अशोक डोगरा, बूंदी
- कालीचरण सराफ, मालवीय नगर
- हेमसिंह भडाना, थानागाजी
- नरपत सिंह राजवी, चित्तौड़गढ़
- श्रीचंद कृपलानी, निम्बाहेड़ा
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की दूसरी सूची के प्रत्याशी
- बलवीर सिंह लूथरा, रायसिंह नगर
- संतोष बावरी, अनूपगढ़
- गुरदीप सिंह शहपीणी, सांगरिया
- धमेंद्र मोची, पीलीबंगा
- अभिषक मटोरिया, नोहर
- जेठानंद व्यास, बीकानेर पश्चिम
- सिद्धि कुमारी, बीकानेर पूर्व
- सुमित गोदारा, लूणकरणसर
- बिहारी लाल बिश्नोई, नोखा
- राजेंद्र राठौड़, तारानगर
- हरलाल सहारण, चूरू
- अभिनेष महर्षि, रतनगढ़
- संतोष अहलावत, सूरजगढ़
- गोवर्धन वर्मा, धोद
- प्रेमसिंह बाजौर, नीमकाथाना
- झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
- रामलाल शर्मा, चौमूं
- निर्मल कुमावत, फुलेरा
- सतीष पूनिया, आमेर
- कालीचरण सराफ, मालवीय नगर
- भजन लाल शर्मा, सांगानेर
- कैलाश चंद वर्मा, बगरू
- रामावतार बैरवा, चाकसू
- मंजीत धर्मपाल चौधरी, मुंडावर
- हेमसिंह भडाना, थानागाजी
- संजय शर्मा, अलवर शहर
- शैलेश सिंह, डीग-कुम्हेर
- शिवचरण कुश्वाहा, धौलपुर
- जितेंद्र गोठवाल, खंडार
- कन्हैया लाल चौधरी, मालपुरा
- सुरेश सिंह रावत, पुष्कर
- वासुदेव देवनानी, अजमेर उत्तर
- अनिता भदेल, अजमेर दक्षिण
- रामस्वरूप लांबा, नसीराबाद
- शंकरसिंह रावत, ब्यावर
- मंजू बाघमार, जायल
- ज्योति मिर्धा, नागौर
- लक्ष्मण राम मेघवाल, मेड़ता
- सुमिता भींचर, मकराना
- मानसिंह किनसरिया, परबतसर
- विजय सिंह चौधरी, नावां
- अभिनाश गहलोत, जैतारण
- शोभा चौहान, सोजत
- ज्ञानचंद पारख, पाली
- पुष्पेंद्र सिंह राणावत, बाली
- जोराराम कुमावत, सुमेरपुर
- देवेंद्र जोशी, सूरसागर
- महंत प्रताप पुरी महाराज, पोकरण
- हमीरसिंह भायल, सिवाना
- आदुराम मेघवाल, चौहटन
- छगन सिंह राजपुरोहित, आहौर
- जोगेश्वर गर्ग, जालोर
- ओटाराम देवासी, सिरोही
- समाराम गरासिया, पिंडवाड़ा आबू
- जगसीराम कोली, रेवदर
- प्रतापलाल गमेती, गोगुंदा
- बाबूलाल खराड़ी, झाड़ोल
- फूल सिंह मीणा, उदयपुर ग्रामीण
- ताराचंद जैन, उदयपुर
- अमृत लाल मीणा, सलूम्बर
- कन्हैया लाल मीणा, धरियावद
- गोपीचंद मीणा, आसपुर
- मानशंकर निनामा, घाटोल
- कैलाश चंद मीणा, गढी
- नरपत सिंह राजवी, चित्तौड़गढ़
- श्रीचंद कृपलानी, निम्बाहेड़ा
- गौतम सिंह डाक, बड़ी सादड़ी
- हेमंत मीणा, प्रतापगढ़
- सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुंभलगढ़
- दीप्ति महेश्वरी, राजसमंद
- कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़, नाथद्वारा
- झब्बर सिंह सांखला, आसींद
- विटठलशंकर अवस्थी, भीलवाड़ा
- गोपीचंद मीणा, जहाजपुर
- गोपाल लाल शर्मा, मांडलगढ़
- अशोक डोगरा, बूंदी
- हीरालाल नागर, सांगोद
- संदीप शर्मा, कोटा दक्षिण
- प्रताप सिंह सिंधवी, छाबड़ा
- कालूराम मेघवाल, डग
- वसुंधरा राजे, झालरापाटन
- नरेंद्र नागर, खानपुर
- गोविंद रानीपुरिया, मनोहर थाना
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की पहली सूची के प्रत्याशी
- जयदीप बिहाणी, गंगानगर
- संजीव बेनीवाल, भादरा
- ताराचंद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़
- संतोष मेघवाल, सुजानगढ़
- बबलू चौधरी, झुंझुनूं
- नरेंद्र कुमार, मंडावा
- विक्रम सिंह जाखल, नवलगढ़
- शुभकरण चौधरी, उदयपुरवाटी
- श्रवण चौधरी, फतेहपुर
- सुभाष महरिया, लक्ष्मणगढ़
- गजानंद कुमावत, दांतारामगढ़
- हंसराज पटेल, कोटपूतली
- प्रेमचंद बैरवा, दूदू
- राज्यवर्धन राठौड़, झोटवाड़ा, जयपुर
- दीया कुमारी, विद्याधरनगर जयपुर
- चंद्रमोहन मीणा, बस्सी
- बाबा बालकनाथ, तिजारा
- देवीसिंह शेखावत, बानसूर
- जयराम जाटव, अलवर ग्रामीण
- जवाहर सिंह बेडम, नगर
- बहादुर सिंह कोली, वैर
- राजकुमारी जाटव, हिंडौन
- हंसराज मीणा, सपोटरा
- भागचंद डाकरा, बांदीकुई
- रामबिलास मीणा, लालसोट
- गजेंद्र मीणा, बामनवपास
- किरोड़ी लाल मीण, सवाई माधोपुर
- विजय बैंसला, देवली उनियारा
- भागीरथ चौधरी, किशनगढ़
- शत्रुघ्न गौतम, केकड़ी
- अर्जुन लाल गर्ग, बिलाड़ा
- बालाराम मूंड, बायतू
- देवजी पटेल, सांचौर
- नानालाल आहरी, खैरवाड़ा
- बंशीलाल कटारा, डूंगरपुर
- शंकर ढेचा, सागवाड़ा
- सुशील कटारा, चौरासी
- कृष्णा कटारा, बागीदौरा
- भीमाभाई डामोर, कुशलगढ़
- उदयलाल भडाणा, मांडल
- लादूलाल पितलिया, सहाड़ा












Click it and Unblock the Notifications