BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान से वसुंधरा राजे समेत ये 12 चेहरे शामिल, जानें सियासी गणित
जयपुर, 8 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। 80 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में यूपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी व सुल्तानपुर से सांसद से उनकी मां मेनका गांधी को जगह नहीं मिली।

वहीं, राजस्थान भाजपा 12 चेहरे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी शामिल है। इनके अलावा राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को हरियाणा से सदस्य बनाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
राजस्थान से कार्यकारिणी में शामिल
1. वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व सीएम
2. गजेंद्र सिंह शेखावात, केंद्रीय मंत्री
3. अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर सांसद
4. ओम प्रकाश माथुर
5. जसकौर मीणा
6. डॉ. अलका गुर्जर
7. राज्यवर्धन राठौड़
8. गुलाबचंद कटारिया
9. राजेंद्र राठौड़
10. चंद्रशेखर
11. अरुण सिंह
12. भारतीबेन शियाल












Click it and Unblock the Notifications