Vasundhara Chauhan : राजस्थान पुलिस में वसुंधरा चौहान को सीधे ही क्यों बना दिया गया एसआई?

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर की बहादुर बेटी वसुन्धरा को तो आप जानते ही होंगे। अपनी जान की बाजी लगाकर हार्डकोर अपराधी को भगाने की हथियारबंद बदमाशों की गहरी साजिश को वसुंधरा ने नाकाम किया था। वसुन्धरा चौहान को गहलोत सरकार ने पुलिस उप निरीक्षक के पद पर सीधी नियुक्ति देने का निर्णय किया है।

राजस्थान पुलिस में एसआई पद की मंजूरी

राजस्थान पुलिस में एसआई पद की मंजूरी

वसुन्धरा के अदम्य साहस एवं शौर्य को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान पुलिस में एसआई पद पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। गहलोत के इस निर्णय से न केवल महिलाओं के असाधारण साहस का सम्मान होगा बल्कि अन्य लोग भी ऐसी परिस्थितियों में पुलिस को सहयोग करने का जज्बा जुटा पाएंगे।

वसुंधरा चौहान ने ऐसे दिखाया था साहस

वसुंधरा चौहान ने ऐसे दिखाया था साहस

आपको बता दें कि 3 मार्च को चार पुलिसकर्मियों का चालानी दल उम्रकैद की सजा भुगत रहे अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को धौलपुर में पेशी के बाद रोडवेज बस से भरतपुर की सेवर जेल में ले जा रहा था। रास्ते में पांच हथियारबंद बदमाश बस रुकवाकर उसमें सवार हो गए और चालानी गार्डों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर उनके हथियार छीनने लगे।

 बस में बदमाशों ने भिड़ गए

बस में बदमाशों ने भिड़ गए

इन बदमाशों में से एक ने देशी कट्टे से फायर कर अन्य यात्रियों को भी भयभीत कर दिया। इसी दौरान बस में सवार वसुन्धरा एवं एक अन्य आरएसी जवान कमर सिंह जान की परवाह किए बगैर अपराधियों से भिड़ गए।

 हथियारों समेत नीचे गिरा दिया

हथियारों समेत नीचे गिरा दिया

वसुन्धरा बदमाशों से गुत्थमगुत्था हो गई और कमर सिंह पर हमला कर रहे दो बदमाशों को उनके हथियारों सहित नीचे गिरा दिया। दोनों का साहस देख बस में सवार अन्य यात्री तथा चालानी गार्ड भी बदमाशों से आमने-सामने हो गए।

बदमाशों में हड़कंप

बदमाशों में हड़कंप

इससे बदमाशों में हडकंप मच गया और वे बस से भाग खड़े हुए। बहादुरी के लिए राज्य सरकार आरएसी कांस्टेबल कमर सिंह को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति तथा वसुन्धरा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी कर चुकी है।

 एनसीसी निदेशालय से ‘सी‘ सर्टिफिकेट प्राप्त

एनसीसी निदेशालय से ‘सी‘ सर्टिफिकेट प्राप्त

धौलपुर की वसुंधरा शिवनगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय को एनसीसी निदेशालय से 'सी' सर्टिफिकेट पहले ही प्राप्त किया हुआ है और वह क्रिमिनोलॉजी विषय सहित समाज विज्ञान में एमए उत्तीर्ण है। पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमों में उप निरीक्षक की सीधी भर्ती के लिए एनसीसी के 'सी' सर्टिफिकेट धारक तथा क्रिमिनोलॉजी में डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी को साक्षात्कार में प्राथमिकता देने का प्रावधान है।

अब यह शर्त करनी होगी पूरी

अब यह शर्त करनी होगी पूरी

नियुक्ति के लिए उसे राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 17 (2) (ए) के तहत आयु, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, मेडिकल फिटनेस एवं चरित्र सत्यापन की अर्हता को पूरा करना होगा।

वसुंधरा के घर खुशी का माहौल

वसुंधरा के घर खुशी का माहौल

बहादुर महिला वसुंधरा को राजस्थान पुलिस में एसआई पद नियुक्त किए जाने की सूचना पर सोमवार को उनके घर पर खुशी की लहर दौड़ गई। घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+