CM के बेटे वैभव गहलोत बने RCA के नए कप्तान, सभी सीटों पर जीता जोशी गुट, देखें वीडियो
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) को वैभव गहलोत के रूप में शुक्रवार को नया कप्तान मिला है। आरसीए चुनाव 2019 में राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुए मतदान में 32 में से 31 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी गगन खेड़ा अपना वोट नहीं डाले सके। दोपहर बाद परिणाम जारी किया गया, जिसमें वैभव गहलोत ने 25 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी डूडी गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामप्रकाश चौधरी को 6 वोट मिले।
राजस्थान क्रिकेट संघ के सभी पदों पर सीपी जोशी गुट के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। उधर, डूडी गुट ने चुनाव घोषणा के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही डूडी गुट के प्रत्याशियों ने जोशी गुट के पक्ष में वोट करने के लिए जिला संघ के पदाधिकारियों यानी वोटरों पर दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया है।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजार
शुक्रवार को आरसीए के चुनाव में हंगामे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात थे। एसएमएस स्टेडियम के भीतर भी खास बैरिकेडिंग की गई। जोशी और डूडी गुटों में तनाव की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया था।
आप सब ने जो सहयोग रखा उसके लिए सभी को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और इस बात को लेकर भी आश्वस्त करता हूं कि हम सबको साथ लेकर के क्रिकेट में आगे बढ़ेंगे ताकि #Rajasthan में हम क्रिकेट को आगे बढ़ा सकें। pic.twitter.com/1aJpRONixL
— Vaibhav Gehlot (@VaibhavGehlot80) October 4, 2019












Click it and Unblock the Notifications