साबरमती आश्रम को पर्यटन स्थल बनाने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, देशवासी करें इसका विरोध-CM गहलोत

जयपुर, 23 अक्टूबर। गुजरात स्थित अहमदाबाद साबरमती आश्रम को लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने ट्वीट करके कहा कि 'महात्मा गांधी जी का साबरमती आश्रम दुनिया के लिए सादगी और आस्था का प्रतीक रहा है। मोदी सरकार ने आधुनिकीकरण के नाम पर इसे पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय लिया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।'

cm

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर चल रहे हैशटैग #गांधी_की_आवाज_सुनो के साथ यह भी लिखा कि 'प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देशभर के गांधीवादियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसके वर्तमान स्वरूप को कायम रखना चाहिए। सभी देशवासियों को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। #गांधी_की_आवाज_सुनो #Sabarmarti'

उल्लेखनीय है कि साबरमती आश्रम को महात्मा गांधी ने 1917 में बनवाया था गांधीजी का 1930 तक का समय इसी आश्रम में बीता। हाल ही भाजपा सरकार ने 1200 करोड़ रुपए खर्च करके साबरमती आश्रम के जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+