Jaipur Accident : बिड़ला मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिड़ला मंदिर के सामने हुए इस एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। अन्य पांच लोग घायल हो गए। बता दें कि करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने जेडीए चौराहे पर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इस सड़क हादसे में टक्कर मारने वाली कार के अलावा एक अन्य कार व चार दुपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Two brother Killed in Car Accident front of birla temple on JLN marg Jaipur

जानकारी अनुसार हादसे के बाद दुपहिया वाहनों पर सवार करीब छह महिला-पुरुष गंभीर घायल हो गए। इनमें दो भाइयों विवेक और पुनीत पाराशर ने उपचार के दौरान एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, एक महिला समेत चार लोगों की हालत भी गंभीर है। दोनो मृतकों के पिता राजकुमार पाराशर जयपुर सेंट्रल जेल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।

हादसे के बाद अफरा तफरी का माहोल हो गया। वहां चीख पुकार मच गई। घायल हुए लोग सड़क पर तड़पते रहे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार गांधी सर्किल की तरफ से आ रही थी। जिसने जेडीए चौराहे पर खड़े वाहनों को टक्कर मारी। इससे गाड़ियां आपस में भिड़ने से उसमें सवार लोग वहीं गिर पड़े। कुछ बेसुध हो गए तो कुछ लहूलुहान होकर चीख पुकार मचाने लगे। वहां ट्रेफिक जाम हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां राहगीर मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। जिन्हें पुलिस ने हटाया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। माना जा रहा है कि सड़क पर अचानक भीख मांगने आने वालों की वजह से यह हादसा हुआ। जिसकी अब पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+