सचिन पायलट को डिप्टी सीएम-पीसीसी चीफ पद से हटाने के विरोध में कांग्रेस के 59 पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार से बगावत करने पर सचिन पायलट को 14 जुलाई 2020 को डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ पद से हटा दिया गया है। सचिन पायलट के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में उनके समर्थकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कांग्रेस के 59 पदाधिकारियों ने कार्रवाई के बाद इस्तीफे दे दिए हैं। सभी पदाधिकारी राजस्थान की टोंक इकाई से जुड़ी हैं। टोंक से ही सचिन पायलट राजस्थान विधानसभा चुनाव 2020 में जीतकर उप मुख्यमंत्री बने थे। प्रदेशाध्यक्ष का पद उनके पास चुनाव के पहले से ही था।

Recommended Video
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेजते हुए लिखा है कि सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष से हटाने के कारण वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं। गाता के अलावा टोंक जिला कांग्रेक के 58 अन्य पदाधिकारियों ने भी त्याग पत्र भेजे हैं।












Click it and Unblock the Notifications