Hanuman Beniwal : नागौर MP हनुमान बेनीवाल के घर चोरी, पुलिस थाने से महज 30 मीटर दूर हुई वारदात
सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह भी बताया कि उनका सरकार आवास जयपुर के जालूपुरा पुलिस स्टेशन से महज 30 मीटर और जयपुर पुलिस आयुक्तालय के मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर है। इसके बावजूद चोरी हो जाना जयपुर पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर सव

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी भी पुलिस थाने से महज 30 मीटर दूर स्थित घर में हुई है। इसकी जानकारी खुद हनुमान बेनीवाल ने दी है। बेनीवाल के घर से रुपए व गहने चुराए गए हैं।
हनुमान बेनीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि तीस दिसम्बर 2022 को उनके जयपुर के जालूपुरा स्थित सरकारी आवास पर चोरी हो जाने का मामला ध्यान में आया है। चोरी की जानकारी मिलते ही खुद बेनीवाल जयपुर पहुंचे और प्रकरण को लेकर राज्य के गृह सचिव से दूरभाष पर वार्ता की
Recommended Video

सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह भी बताया कि उनका सरकार आवास जयपुर के जालूपुरा पुलिस स्टेशन से महज 30 मीटर और जयपुर पुलिस आयुक्तालय के मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर है। इसके बावजूद चोरी हो जाना जयपुर पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर सवालिया निशान है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के अनुसार उनके आवास से कुछ बेशकीमती वस्तुएं और गहने तथा नगदी सहित कई दस्तावेज चोरी कर लिए गए, जिसको लेकर FIR भी दर्ज करवाई गई है। राजस्थानकी कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और चोर और अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications