फर्जी निकला उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों के समर्थन का मामला, छात्र ने कराया मामला दर्ज
जयपुर, 6 जुलाई। राजस्थान के अजमेर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों के समर्थन में इंजीनियरिंग छात्र द्वारा किया गया मैसेज फर्जी निकला है. मामले की जाँच कर रही अजमेर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है. अजमेर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र द्वारा सोशल मिडिया पर कन्हैया लाल के हत्यारों का समर्थन करने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद अजमेर पुलिस ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी. छात्र वाहिद कश्मीर का रहने वाला था. उधर कश्मीर में अपने घर पर मौजूद वाहिद ने मैसेज सामने आने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पोस्ट
इंजीनियरिंग के छात्र वाहिद द्वारा सोशल मीडिया पर उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों का समर्थन करने का मामला तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद अजमेर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मामला दर्ज कर साइबर सेल को सौंप दिया था, पुलिस द्वारा मामले की जाँच के लिए विशेष टीम का गठन कर जाँच शुरू की गई. जाँच के दौरान जब कॉलेज प्रशासन और वाहिद से बात की गई तो पता चला वह कॉलेज का तृतीय वर्ष का छात्र है. वह छुट्टियों में अपने गांव गया हुआ है.

पुलिस जांच में फर्जी निकला मामला
अजमेर पुलिस ने जब मामले की जाँच की दौरान कॉलेज प्रशासन के बयान दर्ज किए. इस दौरान पुलिस को पता चला कि वाहिद कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र है. कॉलेज में 20 मई 2022 को परीक्षा समाप्त होने के बाद वाहिद अपने घर कुलगाँद जम्मू कश्मीर गया हुआ है. जब कॉलेज प्रशासन को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने भी अपने स्तर पर वाहिद और उसके परिजनों से बात की. बातचीत के दौरान वाहिद ने बताया कि उसने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है. उसे बदनाम करने की मंशा से किसी ने ऐसी गलत पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है.

वाहिद ने जम्मू कश्मीर में कराया मामला दर्ज
अजमेर पुलिस ने जब वाहिद से फोन पर बात कि तो उसने बताया कि उसके पिता भी पुलिस सेवा में कार्यरत हैं. जब उसे मामले की जानकारी मिली तो उसने कुलगाँव थाना जम्मू कश्मीर में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. उसने अपना मोबाईल भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. वाहिद अपने परिवार के साथ अपने गांव में ही मौजूद है. अब अजमेर पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications