ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में तय होंगे संगठन के टारगेट, जानिए पूरा मामला
ABVP के 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन शुक्रवार को सीतापुरा स्थित जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी में योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे। अधिवेशन से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें 294 प्रतिनिधियों ने साल भर के कार्यक्रमों का रिव्यू किया और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की।

एबीवीपी में सक्रीय रहे सांसद और विधायक भी शामिल होंगे
बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के निर्माण राष्ट्रीय अध्यक्ष छगनभाई पटेल, महामंत्री निधि त्रिपाठी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार सिंह मीणा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही भी मौजूद रहेंगे। एबीपी पदाधिकारियों के अलावा अधिवेशन में राजस्थान बीजेपी के ऐसे सांसद विधायक और नेता शामिल होंगे। जो पहले एबीपी संगठन में रह चुके हैं। राजस्थान के अलावा सभी राज्यों के एबीवीपी की विचारधारा से जुड़े हुए छात्र, शिक्षक और शिक्षाविद अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के टारगेट तय किए जाएंगे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अधिवेशन में एजुकेशन फील्ड में बदलावों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

राजस्थान के महापुरुषों से होंगे रूबरू
देशभर से आए कार्यकर्ता राजस्थान के महापुरुषों से रूबरू होंगे और उनके संघर्षों के बारे में जानेंगे। यहां कच्ची घोड़ी और कठपुतली डांस भी दिखाया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ रमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी युवाओं को नई दिशा देगी। यहां राजस्थान के महापुरुषों वह गुमनाम नायको कला शैलियों के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय प्रदर्शनी राजस्थान के ऐतिहासिक पारंपरिक तथा सामाजिक परिदृश्य को प्रस्तुत कर रही है। प्रदर्शनी में सभी राज्यों में एबीवीपी की गतिविधियों थिंक इंडिया, एसएसडी, आविष्कार, मैडिविजन, राष्ट्रीय कला मंच जैसे आयामों की झलक दिखाई दे रही है।

राजस्थान हर घर में वीरता का इतिहास
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भाई पटेल ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक घर में वीरता का इतिहास मिलता है। ऐसे वीरों की भूमि पर अधिवेशन का आयोजन महत्वपूर्ण है। इस अधिवेशन के माध्यम से हम भारतीय मूल्यों को वैश्विक दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि एबीपी ने राजस्थान में रीट परीक्षा में घोटाले को उजागर किया है। हम इस अधिवेशन के माध्यम से शिक्षा और समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक संवाद कर आगे की रणनीति तय करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications