छात्रसंघ चुनाव 2022 : जयपुर में छात्रों पर जमकर लाठीचार्ज, प्रदेशभर में हंगामा
जयपुर, 22 अगस्त। राजस्थान विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र नेता और प्रशासन आमने-सामने हो गए। पुलिस को छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। राजस्थान यूनिवर्सिटी में कोड ऑफ कंडक्ट की धज्जियां उड़ाई गई। हालांकि इस दौरान पुलिस की एबीवीपी समर्थक छात्रों के साथ भी झड़प हुई। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। इस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस गहमागहमी में एक डिप्टी एसपी का सिर फूट गया है। विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण है। लेकिन हालात नियंत्रण में है।

छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। एनएसयूआई ने रितु बराला और एबीपी नरेंद्र यादव का अपना प्रत्याशी बनाया है। छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी अपने-अपने विभागों में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 23 अगस्त है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 23 अगस्त शाम 5 बजे तक कर दिया जाएगा। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में इस बार बीजेपी ने जातिगत समीकरण साधने का फार्मूला अपनाया है। एबीवीपी ने नरेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित करने के बाद रविवार को देर रात अपने पूरे पैनल की घोषणा कर दी। जिसमें एबीवीपी ने महासचिव, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। राज्य में 2 साल बात छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। कोरोना काल की वजह से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगी हुई थी।

छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश भर में हंगामा
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ है। जयपुर, बाड़मेर और अजमेर समेत कई जिलों में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान जयपुर में 1 घंटे के अंदर यूनिवर्सिटी गेट पर तीन बार लाठीचार्ज हुआ। इस लाठीचार्ज में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी, उनकी बहन और एबीवीपी के प्रत्याशी नरेंद्र यादव बेहोश हो गए। वही बाड़मेर में एनएसयूआई और एबीवीपी के बागी उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं में खींचतान होती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications