Rajasthan में पार्टी के निर्देशों को दरकिनार करने वालों पर होगी सख्ती, सीएम बोले टिकट वितरण में देखेंगे

राजस्थान में सरकार रीपीट करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ जाने वाले नेताओं पर सख्ती करने की तैयारी कर ली है। सीएम गहलोत ऐसे नेताओं को टिकट वितरण के समय देख लेने की बात कही है।

ashok gehlot

Rajasthan में सरकार रिपीट करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी ने खिलाफ जाने वाले नेताओं पर सख्त रवैया अपनाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक में साफ कहा कि प्रभारी और आब्जर्वर की मौजूदगी के बाद भी नेता नहीं आ रहे। यह गंभीर बात है निर्देश नहीं मानने वाले नेताओं का टिकट वितरण में ध्यान रखा जाएगा। गहलोत ने कहा कि सरकार दोबारा बने इसके लिए कांग्रेस पार्टी से वफादारी जरूरी है। इस वक्त जो चुनौती हमारे सामने हैं। इसमें यह जानकारी मिलेगी कि किसने किस तरीके से अपने आप को कांग्रेस के लिए समर्पित कर रखा है। इस अभियान से पार्टी मजबूत होगी। बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी सहित प्रदेश के कई बड़े कांग्रेसी नेताओं नहीं पहुंचे थे। इन नेताओं के नहीं पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है।

चार साल से बजट के वक्त भागती है बीजेपी

चार साल से बजट के वक्त भागती है बीजेपी

गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में सरकार जब भी बजट पेश करती है तो बीजेपी विधायक विधानसभा से छिपकर भागते हैं। बीजेपी नेताओं में इतना कॉन्फिडेंस नहीं है कि वह मीडिया को विश कर सके। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया मुझे कहते हैं कि आप बजट घोषणाओं के लिए पैसा कहां से लाओगे। लेकिन यह चिंता तो मेरी है। पिछली बार बजट की अधिकांश घोषणाएं पूरी हो चुकी है और सरकार का आखिरी बजट भी शानदार आएगा।

चिंतन शिविर की बैठक में मंत्री करेंगे ब्रीफ

चिंतन शिविर की बैठक में मंत्री करेंगे ब्रीफ

प्रदेश में 16 और 17 जनवरी को जयपुर के ओटीएस में बुलाई गए। दो दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रिंसिपल सेक्रेटरी की बजाय मंत्री अपने-अपने विभाग के कामकाज का ब्यौरा रखेंगे। जिससे आपस में चर्चा कर सके और जो कमियां होंगी। उनको ठीक करेंगे। साथ ही नई योजनाओं की तैयारी करेंगे वह बजट पर भी चर्चा होगी।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रंधावा ने दिए यह संकेत

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रंधावा ने दिए यह संकेत

बैठक के दौरान रंधावा ने नेताओं मंत्रियों की परफॉर्मेंस को लेकर बात कही संगठन में नेताओं को लेकर रंधावा ने कहा जो पार्टी के प्रति समर्पित रहेगा। उसका डीएनए देखा जाएगा। परफॉर्मेंस को मंत्रिमंडल से जोड़ने के संबंध में उन्होंने संकेत दिए मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं होगा। हालांकि बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि आप इसे मंत्रिमंडल विस्तार से मत जोड़िए। विस्तार कुछ अच्छे के लिए भी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+