JAIPUR : दलित दूल्हे के घोड़ी पर बैठने के विरोध में बारात पर पथराव, पुलिस सुरक्षा में हुई शादी, देखें VIDEO

जयपुर, 26 नवंबर। राजस्थान में दलित दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारने और बारात पर पथराव का मामला सामने आया है। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा है। जयपुर जिले के कोटपूतली इलाके के गांव राजनोता की कैराड़ी की ढाणी की इस घटना से दलित समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया।

Recommended Video

    JAIPUR : दलित दूल्हे के घोड़ी पर बैठने के विरोध में बारात पर पथराव, पुलिस सुरक्षा में हुई शादी
     दस दिन पहले पुलिस थाने में सूचना भी दी

    दस दिन पहले पुलिस थाने में सूचना भी दी

    जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को गांव राजनोता में बारात आई थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने दूल्हे का घोड़ी पर बैठने को लेकर विरोध जताया। इसी आशंका को देखते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दस दिन पहले पुलिस थाने में सूचना भी दी थी।

    बानसूर के रघुनाथपुरा से बारात आई

    बानसूर के रघुनाथपुरा से बारात आई

    गुरुवार रात को बानसूर के रघुनाथपुरा से बारात आई। तब वहां आस-पास के चार पुलिस थानों का जाब्ता भी तैनात था। इसके बावजूद आरोपियों ने दलित दूल्हे विकास द्वारा घोड़ी पर बैठकर तोरण मारने के विरोध में बारात पर पथराव कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस मुकदर्शक बने देखती रही।

    पथराव से कई लोगों को चोटें आई हैं

    पथराव से कई लोगों को चोटें आई हैं

    पथराव से कई लोगों को चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर तत्काल जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक इंद्राज गुर्जर वहां पहुंचे। पुलिस सुरक्षा में रात एक बजे दूल्हा विकास व दुल्हन उषा ने सात फेरे लिए और फिर विदाई हुई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोग धरने पर बैठ गए।

    28 नवंबर को उनके यहां एक और शादी

    28 नवंबर को उनके यहां एक और शादी

    घटना को लेकर जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को डार है कि 28 नवंबर को उनके यहां एक और शादी है। उसमें भी आरोपी उत्पात मचा सकते हैं।

     घटना की करवाएंगे जांच

    घटना की करवाएंगे जांच

    एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि घटना दुखद है। पुलिस का ध्येय वाक्य है कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय। संविधान में सबको बराबरी का दर्जा मिला हुआ है। घटना को लेकर पुलिस के स्तर पर कहां चूक हुई। इसकी भी जांच करवाई जाएगी। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+