Stock Market: चुनाव आते ही क्यों उठाव लेता है शेयर बाजार, जानिए क्या है स्टॉक मार्केट और बीजेपी के बीच कनेक्शन
Stock Market: देश के शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं। लेकिन जब भी देश में चुनाव होते हैं। शेयर मार्केट उठाव की ओर अग्रसर होता है। शेयर मार्केट का ऊपर-नीचे होना चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन बात जब राजनीति की आती है। तब इसके अलग मायने निकाले जाते हैं। केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जिस भी राज्य में चुनाव होते हैं। शेयर मार्केट ऊपर चला जाता है। इससे चुनाव के आकलन भी बदल जाते हैं। आखिर भाजपा और शेयर मार्केट के बीच ऐसा क्या कनेक्शन है। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने से पहले ही शेयर मार्केट ने बड़ी छलांग लगाई है।
बढ़ती इकोनॉमी के साथ मुनाफे में शेयर बाजार
शेयर बाजार से जुड़े लोगों का मानना है कि केंद्र में भाजपा की सरकार और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की इकोनॉमी में इजाफा हुआ है। इसका असर बाजार पर दिखाई देता है। भारत सहित अन्य देशों में बैठे लोग देश की इकोनॉमी पर भरोसा जताते हैं। यह एक बड़ी वजह है कि शेयर बाजार में मुनाफा देखने को मिलता है। इन लोगों का मानना है कि भाजपा ने देश की सियासत को ठहराव दिया है। यह भी एक अहम वजह है कि शेयर मार्केट के उठाव की।

शेयर बाजार को 2024 में भी मोदी के पीएम बनने की आस
शेयर बाजार से जुड़े लोगों का मानना है कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बाजार में ठहराव देखा गया है। ऐसे में वह उम्मीद करते हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे तो भारत में निवेश बढ़ेगा और इकोनॉमी और ऊपर उठेगी। इसका फायदा शेयर बाजार को मिलेगा। बड़ी मात्रा में पैसा निवेश होगा और उन्हें मुनाफा होगा। ऐसे में लाभ कमाने के लिए शेयर बाजार चाहता है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने रहे। आपको बता दें कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया था। देश में दोनों बार पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। इससे देश में राजनीतिक ठहराव की स्थिति पैदा हुई और इकोनामी बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications