ओटीएस चौराहे पर बनेगा स्टील केबल ओवरब्रिज, जेडीए ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू

जयपुर, 8 सितम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग पर ओटीएस चौराहे पर होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए शहर के पहले स्टील केबल ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ब्रिज का निर्माण कार्य नवंबर माह से शुरू हो सकता है। इस ब्रिज का निर्माण सिग्नल फ्री जंक्शन प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। यह जेडीए का चौथा प्रोजेक्ट है। जेडीए के अधिकारियों के मुताबिक इस ब्रिज के निर्माण में लगभग एक साल का समय लगेगा।

steal cable overbidge

जेडीए ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू

जेडीए ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा इस महीने की 16 तारीख को खोली जाएगी। नवंबर माह में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा इस ब्रिज में पिल्लरों का निर्माण नहीं होगा। इसके लिए स्पैन के दो बड़े पिलर बनाए गए हैं। इन पर केबल स्टैंड के जरिए हुक किया जाएगा। इस ब्रिज में अन्य ओवर ब्रिज के मुकाबले बहुत कम जॉइंट होंगे। शहर के ओटीएस चौराहे पर आमतौर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। यह वीआईपी मूवमेंट का रोड़ है। इस वजह से यहां आम लोगों के साथ वीवीआइपी तक ट्रैफिक से परेशान रहते हैं। इस लिहाज से इस प्रोजेक्ट पर जेडीए का काम करना जरूरी हो गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग डेढ़ सौ करोड रुपए है।

steal cable overbidge

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+