कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर 50 करोड़ जमीन हड़पने का आरोप, किसान परिवार बैठा धरने पर

जयपुर, 14 जुलाई। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सीकर के एक किसान परिवार ने 50 करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार सीकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गया है। पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। सीकर जिले के कटराथल की रहने वाली महिला विमलेश देवी ने डोटासरा पर यह आरोप लगाया है।

govindpcc

जमीन मांगने पर धमकाया

पीड़िता विमलेश देवी ने बताया कि कटराथल में शेखावाटी विश्वविद्यालय के पास पीड़ित परिवार की जमीन है। जमीन पर उनके पड़ौसी राकेश ने गाय भैंस का लोन दिलवाने की बात कर धोखे से खाली स्टाम्प पर परिवार के लोगों के हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में पार्टनर रखने की बात करते हुए फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री शीशराम और सुल्तान आदि के नाम करवा दी। आरोपियों ने बैंक से उस जमीन पर 1 करोड़ 70 लाख रुपए का लोन उठा लिया। आरोपियों ने ऋण का भुगतान किसान परिवार को न कर उसकी किश्तें बकाया कर दी। जब बैंक वालों ने किसान परिवार को कुर्की का डर दिखाया तो आरोपी पीड़ित महिला के परिजनों को डोटासरा के पास ले गए। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने जमीन की रजिस्ट्री कुछ दिनों के लिए अपने नाम करने की बात कहकर पुत्रवधु मोनिका सहित चार जनों के नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद से पीड़ित परिवार अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। पिछले दिनों पीड़ित महिला जब डोटासरा से मिलने गई तो उन्हें धमकी दी गई। तब से पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही है।

sikar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+