REET : फूफाजी ने लाकर दिया रीट का पेपर, अभ्यर्थी सोहनी देवी ने उत्साह में सबको बता दिया राज

जयपुर, 7 फरवरी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट के पेपर लीक केस में अभ्यर्थी को उसके फुफाजी ने पेपर उपलब्ध करवाया था। एसओजी रीट पेपर लीक की जांच कर रही है। अब तक 38 आरोपियों को पकड़ भी चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल विश्नोई व अभ्यर्थी सोहनी देवी भी शामिल है। सोहनी देवी आरोपी भजनलाल के साले की बेटी है।

उत्साह में रिश्तेदारों को बात बताई

उत्साह में रिश्तेदारों को बात बताई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसओजी की पूछताछ में सोहनी देवी रीट पेपर अच्छा होने की वजह से उत्साहित थी। उत्साह में उसने रिश्तेदारों को भी यह बात बताई थी। जब उसे पेपर अच्छा होने का राज पूछा गया तो बताया था कि उसे फूफाजी ने पेपर लाकर दिया है।

भजनलाल की मुश्किलें बढ़ गईं

भजनलाल की मुश्किलें बढ़ गईं

सो​हनी द्वारा रिश्तेदारों के सामने इस राज का पर्दाफाश करने के बाद से भजनलाल की मुश्किलें बढ़ गईं। पेपर लीक की जांच में जुटी एसओजी ने भजनलाल और सोहनदेवी को पकड़ लिया। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

काफी समय से पढ़ाई लिखाई छोड़ रखी थी

काफी समय से पढ़ाई लिखाई छोड़ रखी थी

एसओजी की जांच में यह भी सामने आया है कि अभ्यर्थी सोहनी देवी ने काफी समय से पढ़ाई लिखाई छोड़ रखी थी। उसके बावजूद जब उसने अपने आस पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों को बताया कि उसका रीट 2021 पेपर अच्छा हुआ है तो सभी को आश्चर्य हुआ।

बाड़मेर और जालोर जिले को रीट पेपर लीक का बड़ा केन्द्र

बाड़मेर और जालोर जिले को रीट पेपर लीक का बड़ा केन्द्र

खबरों की मानें तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जिले को रीट पेपर लीक का बड़ा केन्द्र माना जा रहा है। पेपर लीक केस में भजनलाल पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ अभ्यर्थियों का गारंटर भी बना था। एसओजी दोनों जिलों में ताबड़तोड़ आरोपियों की गिरफ्तारियां करने में जुटी है। इस मामले में एसओजी आरोपियों से अब तक एक करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद कर चुकी है।

एडीजी रख रहे पूरे मामले में निगरानी

एडीजी रख रहे पूरे मामले में निगरानी

मीडिया से बातचीत में एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि वे इस खुद मामले की पूरी निगरानी कर रहे हैं। इसके लिए जालोर और बाड़मेर जा चुके हैं। जालोर के सांचौर में एसओजी और तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई।

संपत्ति की भी हो रही जांच

संपत्ति की भी हो रही जांच

एसओजी अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि कि पेपर आउट मामले में लिप्त लोगों के संपत्ति की भी जांच होगी। पहले इसके सभी मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया जायेगा. एसओजी के पास पेपर लीक में लिप्त शिक्षक, व्याख्याता, पटवारी, ग्रामसेवक, ठेकेदार और सरपंच के नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+