RAS Mains 2021 : आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने के लिए BJP के बाद अब सत्तापक्ष भी उतरा मैदान में

जयपुर, 21 फरवरी। राजस्थान में आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मचे घमासान के बीच अब खुद सत्तापक्ष भी मैदान में कूद पड़ा है। अभी तक तो अभ्यर्थी और भाजपा ही इस मामले में धरना-प्रदर्शन कर रही थी।

25 व 26 फरवरी को होगी आरएएस मुख्य परीक्षा

25 व 26 फरवरी को होगी आरएएस मुख्य परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 25 व 26 फरवरी 2021 को संभागीय मुख्यालयों पर प्रस्तावित आरएएस मेंस परीक्षा की ​तारीख बढ़ाने के लिए सिरोही विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

 पायलट समर्थकों ने दिया था धरना

पायलट समर्थकों ने दिया था धरना

इनसे पहले सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस नेता व जयपुर जिले के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, अनिल चोपड़ा आदि ने भी आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़वाने के समर्थन में धरने पर बैठ चुके हैं।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी किया समर्थन

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी किया समर्थन

उधर, भाजपा इस मामले में लगातार अशोक गहलोत को निशाना बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी आरएएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन किया है।

अक्टूबर 2021 में हुई थी आरएएस प्री

अक्टूबर 2021 में हुई थी आरएएस प्री

बता दें कि आरएएस 2021 प्री परीक्षा पिछले साल 27 अक्टूबर में हुई थी। आरपीएससी ने 19 नवंबर को आरएएस प्री का परिणाम भी जारी कर उसके दस दिन बाद आरएएस मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया।

तैयारी के लिए मिले सिर्फ 93 दिन

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 का सिलेबस काफी बदल गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों की मांग है कि नए सिलेबस को पढ़ने के लिए सिर्फ 93 दिन का समय मिला है, जो कि पर्याप्त नहीं है। जबकि UPSC और अन्य PCS संस्थाएं विज्ञप्ति के समय ही पाठ्यक्रम जारी कर देती है। इसलिए आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाई जाए।

लोढ़ा ने ये बात लिखी पत्र में

सिरोही विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 सिलेबस में बदलाव के चलते कम समय में अभ्यर्थियों के लिए तैयारी करना मुश्किल होगा। ऐसे में परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+