SIKAR : फौजी दूल्हे ने दुल्हन की ख्वाहिश पूरी करने के लिए तीन लाख खर्च कर बुक करवाया हेलिकॉप्टर
सीकर। दुल्हन की हवाई यात्रा करने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए फौजी दूल्हे ने तीन लाख रुपए खर्च कर डाले। सात फेरों के बाद दुल्हन जब हेलिकॉप्टर से ससुराल के लिए विदा हुई तो उसने देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई सेल्फी लेता दिखा।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के गांव लाखा की नांगल में निवासी टाइल्स ठेकेदार कृष्ण कुमार के बेटे राहुल की सगाई गांव सरदारपुरा के रिटायर्ड फौजी की बेटी मोनिका से हुई थी।
राहुल आर्मी की क्लर्क शाखा में पोस्टेड है जबकि मोनिका बीएससी पास है। इनकी शादी साल 2020 में होने वाली थी, मगर लॉकडाउन के कारण शादी टाल दी गई थी। इस दौरान मोबाइल पर बात होती थी तब मोनिका ने राहुल को बताया कि उसका सपना है कि वह एक बार हवाई यात्रा जरूर करें।
बुधवार को राहुल और मोनिका की शादी हुई, जिसमें राहुल ने दिल्ली से तीन लाख रुपए खर्च करके हेलिकॉप्टर बुक करवाया। हेलिकॉप्टर उतारने के लिए गांव सरदारपुरा के एक खाली खेत में अस्थायी हेलिपेड बनाया गया। वहां से बुधवार सुबह मोनिका ने दूल्हे राहुल के साथ हेलिकॉप्टर में बैठकर ससुराल के लिए उड़ान भरी।












Click it and Unblock the Notifications