श्री क्षत्रिय युवक संघ के हीरक जयंती समारोह में जयपुर पहुंचे लाखों राजपूत, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
जयपुर, 22 दिसम्बर। राजपूत समाज के संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ को 75 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हीरक जयंती समारोह मनाया गया है। कांग्रेस व भाजपा समेत अन्य पार्टियों के राजपूत नेता हीरज जयंती समारोह में एक साथ नजर आए।

hirak jayanti samaroh Jaipur : भवानी निकेतन कॉलेज में समारोह
जयपुर में सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन महाविद्यालय में देशभर से राजपूत समाज के लोग जुटे। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी समाज के समारोह में शिरकत करने के लिए लोगों ने पूरी ट्रेन ही बुक करवा ली। रेलवे को 30 लाख रुपए का किराया जमा करवाकर जैसलमेर से जयपुर तक के लिए 24 कोच की ट्रेन की बुकिंग करवाई गई थी।

श्री क्षत्रिय युवक संघ का हीरक जयंती समारोह
अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले राजपूत समाज के संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ का हीरक जयंती समारोह में लाखों लोगों ने शिरकत की। उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई। राजपूत समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में समारोह में पहुंची। वे परंपरागत पोशाक में नजर आईं।

जैसलमेर से आई विशेष ट्रेन
मीडिया से बातचीत में आयोजन समिति ने बताया कि इस समारोह के लिए जैसलमेर से 24 कोच की विशेष ट्रेन के जरिए हजारों लोग जयपुर आए। शाम 6 बजे ट्रेन जयपुर से वापस रवाना होकर गुरुवार को जैसलमेर पहुंचेगी।

वाहनों को 12 अलग-अलग दरवाजों से प्रवेश
पार्किंग की व्यवस्था श्री भवानी निकेतन स्कूल प्रांगण में ही की गई। इसका पूरा रूट मैप पहले ही तैयार कर लिया गया था। कुल 12 अलग-अलग दरवाजों से बाहर से आने वाली बस और अन्य वाहनों की प्रवेश और निकासी की गई। जयपुर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर हैदर अली जैदी समेत आला पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था के साथ ट्रेफिक व्यवस्था संभाल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications