पिंकी मीणा का रिश्वतनामा : कागज पर लिखकर मांगी 6 लाख की घूस, ACB के डिजिटल वॉयस रिकॉर्डर में हैं सबूत
जयपुर। दौसा घूसकांड की आरोपी आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा के रिश्वतनामा में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि बांदीकुई की एसडीएम रहीं पिंकी मीणा रिश्वत के रुपयों के लिए भी चार दिन तक मोलभाव करती रही। वह रिश्वत में छह लाख रुपए भी मुंह से बोलकर बताने की बजाय कागज पर लिखकर बताए।

चार हजार पन्नों की चार्जशीट
राजस्थान एसीबी टीम ने कोर्ट पिंकी मीणा के खिलाफ चार हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें पिंकी मीणा रिश्वतकांड कर सारी डिटेल विस्तार से मौजूद है। चार बार की कॉल रिकॉर्डिंग भी है, जो एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान अपने वॉयस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड की थी।

मुम्बई-दिल्ली हाईवे का निर्माण हो रहा है
बता दें कि भारतमाला प्रोजेक्ट तहत मुम्बई-दिल्ली हाईवे का निर्माण हो रहा है। हाईवे दौसा जिले के बांदीकुई से गुजर रहा है। हाईवे निर्माण में अड़गा नहीं डालने के बदले बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा छह लाख रुपए मांग रही थी, जो उसने कागज पर लिखकर इशारे में समझाए थे।

13 जनवरी को पिंकी मीणा को एसीबी ने ट्रैप किया
फिर परिवादी ने एसीबी में शिकायत कर दी। 18 दिसम्बर 2020 को हुई बातचीत में पिंकी यह भी कह रही थी कि पहले उसे समझ ही नहीं थी कि कितना पैसा लेना है। इसलिए 6 लाख बता दिए थे। अब 10 लाख रुपए देने होंगे। फिर 13 जनवरी को पिंकी मीणा को एसीबी ने ट्रैप किया।












Click it and Unblock the Notifications