पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलो और RS 100 में डबल डेकर बस में घूमो पूरा जयपुर, ट्रेवल एजेंसी दे रही स्पेशल ऑफर

Jaipur news, जयपुर। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में गुस्सा है। लोग अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं। हर कोई देशभक्ति का परिचय दे रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक बस ट्रेवल एजेंसी का नाम का भी शामिल हो गया है।

Speak Pakistan Murdabad and travel in jaipur

दरअसल, जयपुर की इस ट्रेवल एजेंसी ने पाकिस्तान के विरोध की अनूठी पहल शुरू की है। यह ट्रेवल एजेंसी पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने वाले यात्रियों को डबल डेकर बस में 100 रुपए के किराए में जयपुर दर्शन करवा रही है, जिसमें जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के दर्शन करवाए जा रह हैं। जबकि बिना छूट के जयपुर दर्शन करने पर किराया सौ रुपए से भी ज्यादा खर्च होता है।

बस पर लगाए बैन
जयपुर की ट्रेवल ने अपनी बस पर बाकायदा बैनर लगा रखा है, जिस पर भारत माता की जय, विशेष ऑफर। पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलो और 100 रुपए में डबल डेकर बस में जयपुर दर्शन करो। पाकिस्तान मुर्दाबाद.... लिखा हुआ है।

बस बनी चर्चा का विषय
पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने पर किराए में छूट देने वाले बैनर बस के आगे व दाए बाए लगे हुए हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलकर जयपुर दर्शन करने वाले लोगो का उत्साह देखते बन रहा है। इन दिनों बस पूरे जयपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+