Rajasthan: जब 36 साल बाद 1987 बैच के डॉक्‍टर मिले तो बैकबेंचर्स, चुनावी किस्‍से, मोहब्‍बत की यादें हुईं जवां

Rajasthan Doctors Get Together: MBBS की कक्षा में कौन बैकबेंचर्स थे? कैसे टीचर्स को तंग किया करते थे? छात्रसंघ चुनाव में किसने-किसको वोट दिया? कौन-किसको चुप-चुपके प्‍यार किया करता था? सब राज खुले। सबकी यादें ताजा हो गईं। वो साथी भी याद आए, जो हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए। मौका था राजस्‍थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के साल 1987 बैच के डॉक्‍टरों के 'जब वी मेट' का।

36 साल पहले एसएमएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के स्‍टूडेंट रहे इन डॉक्‍टरों ने अचरोल बाग रिज़ॉर्ट जयपुर में एक-दूसरे के साथ वक्‍त बिताया तो पुरानी यादें जवां हो गईं। इन डॉक्‍टरों ने मेडिकल कॉलेज में पहली मुलाकात की 35वीं वर्षगांठ 16 सितंबर 2023 को मनाई।

1987 Batch Doctors Jaipur

डॉक्‍टरों के 'जब वी मेट' की तस्‍वीरें और वीडियो अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (ARISDA) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने फेसबुक पर आज शेयर की हैं। वन इंडिया हिंदी से बातचीत में डॉ. चौधरी ने 1987 बैच के भावी डॉक्‍टरों से जुड़ी कई यादें शेयर कीं।

डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि हम 186 स्‍टूडेंट ने साल 1987 को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर से एमबीबीएस की डिग्री के लिए प्रवेश लिया। वर्तमान में राजस्‍थान ही नहीं बल्कि देश-विदेश के विभिन्‍न अस्‍पतालों में सेवाएं दे रहे हैं।

1987 Batch Doctors Jaipur

चौधरी कहते हैं कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सब एक-दूसरे से मोबाइल व सोशल मीडिया के जरिए सम्‍पर्क में थे। 16 सितंबर 1987 को हमने पहली बार कॉलेज में एंट्री ली थी। ऐसे में सबने मिलकर तय किया कि इस साल 16 सितंबर को जयपुर में गेट टुगेदर रखते हैं।

दिल्‍ली, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर व चूरू समेत विभिन्‍न जगहों से करीब 60 डॉक्‍टरों ने गेट टुगेदर में हिस्‍सा लिया। सबने दो दिन व एक रात जयपुर के अचरोल बाग रिसोर्ट में बिताए। सबने अपनी मेडिकल कॉलेज लाइफ की यादों को ताजा किया और एक-दूसरे के हाल जाने। खूब एंजॉय किया।

1987 Batch Doctors Jaipur

इन साथियों को खो दिया

SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर के साल 1987 बैच में MBBS करके डॉक्‍टर बने कई साथी अब इस दुनिया में नहीं हैं। इन साथियों ने उनको याद किया और श्रद्धांजलि भी दी। अलविदा कहने वाले डॉक्‍टरों में डॉ. यशोदा कोचर, डॉ. तरुणदीप कोचर, डॉ. सुरेंद्र मोटवानी, डॉ. सीमा कच्‍छावा, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. सीमा जैन आदि शामिल हैं।

इन डॉक्‍टरों ने की लव मैरिज

साल 1987 में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान कई डॉक्‍टरों को दिल भी दे बैठे थे। बाद में इनका इश्‍क मुकम्मल भी हुआ। लव मैरिज करने वाले डॉ. हिमांशु शर्मा-डॉ. रितु शर्मा जयपुर, डॉ. नीरज किशोरिया-डॉ. निर्मला किशोरिया सीकर, डॉ. अशोक गुप्‍ता-इंद्रदीप दयाल दिल्‍ली की जोड़ी शामिल है।

25 डॉक्‍टर विदेशों में दे रहे सेवाएं

सवाई मानिंसह मेडिकल कॉलेज जयपुर के 1987 बैच के 180 डॉक्‍टरों में से 25 विदेशों में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से करीब 70 राजस्‍थान के विभिन्‍न अस्‍पतालों में कार्यरत हैं। 30 सरकारी सेवा में हैं और 70 निजी अस्‍पतालों में नामी डॉक्‍टर हैं।

विदेशों में नाम कमाया

  • डॉ समित हीरावत, अमेरिका में मल्टीनेशनल कंपनी ब्रिस्टल मेयर्स के रिसर्च हेड
  • डॉ अनिल शर्मा, लॉस एंजिल्स अमेरिका में अग्रणी मनोचिकित्सक
  • डॉ.पुनीत धवन,प्रसिद्ध हृदय शल्यचिकित्सक, यूएस
  • डॉ विपुल व्यास, ऑस्ट्रेलिया में अग्रणी पैथोलॉजिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+