Rajasthan Cabinet : MLA भंवरलाल शर्मा बोले-'80 की उम्र में मंत्री बनना 15 साल की लड़की से शादी जैसा'
जयपुर, 11 नवंबर। राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। खबर है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में इसी हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। सीएम अशोक गहलोत दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

भंवरलाल शर्मा विधायक सरदारशहर चूरू
इधर, राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस के बुजुर्ग विधायक भंवरलाल शर्मा का दर्द छलका है। चूरू जिले की सरदारशहर सीट से विधायक भंवरलाल शर्मा मंत्री पद को लेकर विवादित बयान दिया है।
Recommended Video

भंवरलाल शर्मा के विवादित बोले
सरदारशहर में एसबीडी राजकीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज में निर्माण कार्यों का शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक भंवरलाल शर्मा ने कहा कि इस उम्र में बनना 80 साल के बुजुर्ग की 15 साल की लड़की के साथ शादी करने के समान है।

भंवरसिंह भाटी अपने पद पर बने रहेंगे
विधायक शर्मा ने यह भी कहा कि इस उम्र में मंत्री बनने का कोई फायदा नहीं। राजस्थान में मंत्री रोते फिर रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र में सारे काम बिना किसी मंत्री के ही हो रहे हैं। शर्मा बोले कि राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने वाला है, लेकिन भंवरसिंह भाटी अपने पद पर बने रहेंगे।

विधायक भंवरलाल शर्मा की जीवनी
बता दें कि भंवरलाल शर्मा राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता हैं। सात बार विधायक रह चुके हैं। इनका जन्म 17 अप्रैल 1945 को चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। इन्होंने सरपंच से मंत्री बनने तक का सफर तय किया है।












Click it and Unblock the Notifications