Sanjay Sain IPS : शाहपुरा के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए 50 लाख खर्च कर रूस से मंगवाए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
जयपुर, 19 मई। राजस्थान में कोरोना का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कहर के बीच कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन वेंटिलेटर और रेमडेसीविर इंजेक्शन की मारामारी है।

दिल्ली में पदस्थापित हैं आईपीएस संजय कुमार सैन
इसी को लेकर दिल्ली में पदस्थापित आईपीएस संजय कुमार सैन ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए कोरोना महामारी से जूझ रहे आमजन के लिए अपने हाथ बढ़ाएं हैं। आईपीएस संजय कुमार सैन ने राजस्थान के शाहपुरा में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए रूस से 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगा कर एसडीएम को भेंट किए हैं।

मास्क और सैनिटाइजर की खेप भी
50 लाख रुपए की लागत से मंगाए गए इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से शाहपुरा और आसपास के रहने वाले लोगों को कोरोना की महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भारी मात्रा में मास्क और सैनिटाइजर की खेप भी आईपीएस संजय कुमार सैन ने अपने निजी खर्चे पर एसडीएम को भेंट की है।

20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तुरंत भिजवाए
संजय कुमार सैन को शाहपुरा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी होने की जानकारी मिली थी तो उन्होंने त्वरित गति से अपने माटी का कर्ज निभाते हुए 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तुरंत भिजवाए। इससे पहले भी अरुणाचल प्रदेश में बतौर एसपी रहते हुए आईपीएस संजय कुमार सैन ने शाहपुरा के निवासियों के लिए भारी मात्रा में सैनिटाइजर मास्क और सूखा राशन भेंट किया था। ताकि कोरोना से जूझ रहे लोगों को इससे राहत मिल सके।
अनूप कुमार सिंह : मां के लिए IAS बेटे ने छोड़ी कलेक्टरी, 35 दिन बाद वो हार गई जिंदगी की जंग
आईपीएस संजय कुमार सैन राजस्थान के शाहपुरा के हैं
आपको बता दें कि आईपीएस संजय कुमार सैन मूल रूप से राजस्थान के शाहपुरा के ही रहने वाले हैं और वर्तमान में दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट में बतौर एसपी पद स्थापित हैं। इससे पहले भी संजय कुमार सैन लगातार जरूरतमंद लोगों और गरीबों के लिए मसीहा बनकर उनकी मदद करते हुए और सामाजिक सरोकार निभाते हुए नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications