Rajasthan: सचिन पायलट ने बताया राजस्‍थान चुनाव में कांग्रेस फिर जीती तो इस बार कौन होगा मुख्‍यमंत्री?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार रिपीट होने की स्थिति में हर किसी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि अगला सीएम कौन होगा।

Who will Next CM of Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सचिन पालयट ने कहा कि सरकार रिपीट होने पर विधायक दल तय करेगा अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अगर कांग्रेस फिर से जीत हासिल कर पाती है तो फिर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ही बनेंगे या इस बार सचिन पायलट को मौका मिलेगा? इस सवाल का जवाब खुद सचिन पायलट ने दिया है।

Sachin Pilot news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन पायलट ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के बाद अशोक गहलोत व सचिन पायलट गुट मुख्‍यमंत्री तय नहीं करेगा। राजस्‍थान के अगले सीएम का फैसला विधायल दल करेगा।

विधायक दल के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गुट तय करेगा राजस्‍थान का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? सचिन पायलट ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को यह समझना होगा कि हमारी प्राथमिकता कांग्रेस की सरकार फिर से बनाना है। किसी भी स्‍तर पर गुटबाजी रही तो नुकसान कांग्रेस को ही होगा।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस जीती तब सचिन पायलट पीसीसी चीफ थे। अशोक गहलोत सीएम व सचिन पायलट डिप्‍टी सीएम बने। तभी ही उनके समर्थकों ने यह मांग कर डाली थी कि सचिन पायलट को सीएम बनाया जाए।

फिर साल 2020 में सचिन पायलट बगावत कर बैठे और अपने समर्थक विधायकों के साथ मानेसर के होटल में डेरा डाल लिया। उधर, अशोक गहलोत सरकार अल्‍पमत में आने की स्थिति में आ गई। फिर आलाकमान के हस्‍तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

हालांकि राजस्‍थान के इस सियासी संकट में सचिन पायलट को डिप्‍टी सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी। सचिन पायलट-अशोक गहलोत के बीच उसके बाद भी सियासी मनमुटाव रहा। अब चुनाव को देखते हुए दोनों गुट एकजुट नजर आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्‍थान कांग्रेस के प्रत्‍याशियों की पहली सूची इसी सप्‍ताह के अंत तक जारी होने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+