VIDEO : सचिन पायलट ने 'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' गाना गाकर लूट ली पूरी महफ़िल
जयपुर, 21 दिसम्बर। राजस्थान की राजनीति पर शानदार पकड़ रखने वाले नेता सचिन पायलट न केवल सियासी दांव पेच बखूबी जानते हैं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। सचिन पायलट की गायकी की एक झलक जयपुर में देखने को मिली है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video

बता दें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट ने राजधानी जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल पर रोटरी क्लब के कार्यक्रम में शिकरत की थी। इस दौरान सचिन पायलट ने साल 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना- 'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' गाकर सुनाया। सचिन पायलट का यह अंदाजा लोगों के दिल को छू गया। हालांकि कई लोग तो इसका भी कोई सियासी मतलब निकालने से नहीं चूके। खैर, सचिन पायलट का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
बता दें कि सचिन पायलट को कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजस्थान से दूर जाने की अटकलों पर पायलट ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 'मैं 50 साल कहीं नहीं जाने वाला' पायलट राजस्थान से लगातार कनेक्ट रहने और यहीं सियासत करने की बात कह चुके हैं। इस गाने के बोल भी उसी बयान की तरफ ही इशारा करने वाले हैं।
गौरतलब है कि सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक-दूसरे के विरोधी हैं। पिछले महीने मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट समर्थकों को जगह ज्यादा मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे अब दिल्ली की राजनीति करेंगे। इन कयासों पर उन्होंने खुलकर कहा था कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications