सचिन पायलट बोले केंद्र सरकार के पास बीते सात साल का लेखा जोखा नहीं, बात वो आगामी 25 साल की कर रहे
जयपुर, 1 फरवरी। केंद्र सरकार मंगलवार को साल 2022-23 के लिए बजट पेश किया। बजट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। भाजपा नेता व समर्थक इसे भविष्य का बजट बता रहे वहीं, कांग्रेस की ओर से बजट 2022 को लोकलुभावना बताया जा रहा है।

बजट को लेकर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार के पास पिछले सात साल का कोई लेखा-जोखा नहीं जबकि वो बजट के जरिए आगामी 25 साल की बात कर रही।
सचिन पायलट राजस्थान रीट पेपर लीक प्रकरण पर भी बोले। पायलट ने कहा कि रीट का पेपर लीक होने का मामला गंभीर है। 26 लाख युवाओं ने रीट की परीक्षा दी थी। पेपर लीक होने से सवा करोड़ लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने डीपी जारौली को बर्खास्त किया है।
एसओजी मामले की जांच कर रही है और सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी भी 45 दिन में अपनी राय देगी। यह युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। किसान व युवा देश और प्रदेश की धरोहर हैं, किसी भी कीमत पर इनके साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
बजट पर सचिन पायलट ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में गरीबों और बेरोजगारों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 2.42 लाख करोड़ का बजट घटा दिया गया। काला धन कहां समाप्त हो रहा है सरकार यह बताए। ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट के बारे में प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी, लेकिन इस योजना राष्ट्रीय योजना घोषित करने का ऐलान नहीं किया गया।
सचिन पायलट ने दावा किया कि उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है। भाजपा के एक दर्जन विधायकों का पार्टी छोड़कर चले जाने का यही कारण है। भाजपा की स्थिति नाजुक है, उन्हें काम के दम पर वोट नहीं मिल रहा, इसलिए ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है।
After discrepancies & irregularities in Rajasthan Eligibility Examination for Teachers (REET), the govt has dismissed many officials, implemented stricter norms & started a probe. A committee in the next 45 days will deliver its recommendations: Congress leader Sachin Pilot pic.twitter.com/Pl6DbeLm7p
— ANI (@ANI) February 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications