ED Raid in Rajasthan: सचिन पायलट बोले-राजस्थान चुनाव से पहले जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा केंद्र
सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को वे संदिग्ध इसलिए बता रहे हैं कि चुनाव से ठीक पहले इन एजेंसियों को कार्रवाई के लिए जिस तरह से राजस्थान में छोड़ा गया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गुरुवार को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के जयपुर, सीकर व दौसा के ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे हैं। ईडी की कार्रवाई पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सचिन पायलट ने प्रेसवार्ता में बताया कि आज से 29 दिन बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मतदान होना है। चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं।

आचार संहिता लागू होने के बाद राजस्थान में भारत सरकार की एजेंसियों ने आज भी जयपुर समेत कई जगहों पर कार्रवाई की है। इस समय केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का मकसद और टाइमिंग पूर्व रूप से संदिग्ध हैं।
सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को वे संदिग्ध इसलिए बता रहे हैं कि चुनाव से ठीक पहले इन एजेंसियों को कार्रवाई के लिए जिस तरह से राजस्थान में छोड़ा गया है। इससे जगजाहिर हो गया है कि भारत सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।
राजस्थान चुनाव में कांग्रेस नेताओं को भयभीत व आतंकित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों को देश व प्रदेश के लोग बड़ी गंभीरता से देख रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी करप्शन के खिलाफ है।
सचिन पायलट ने कहा कि अगर कोई भी निष्पक्ष जांच होती है। भ्रष्टाचार का कोई सबूत प्रमाण के साथ संदिग्ध पाया जाता है और उस पर कार्रवाई हो। इसके पक्ष में कांग्रेस है, लेकिन राजस्थान चुनाव हार के डर से कांग्रेस के नेताओं को बिना सबूत व तथ्य के टारगेट किया जा रहा है।
सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष के बिना किसी समन व बिना किसी सबूत के रेड डाली गई, उससे भाजपा यह मैसेज देने की कोशिश की कर रही है कि हम राजनीति में रूप से कमजोर पड़ेंगे तो केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई, आयकर व ईडी का दुरपयोग करके लोगों में भय पैदा करने की कोशिश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में गुरुवार को गोविंद डोटासरा व ओमप्रकाश हुड़ला के 11 ठिकानों पर रेड डाले जाने से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी दिनेश खोडानिया, आरएलपी नेता स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी।












Click it and Unblock the Notifications