महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वालों को कोरोना RTPCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य

जयपुर। कोरोना पॉजीटिव केस फिर बढ़ने पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पड़ोसी राज्यों में दोबारा से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और स्कूली बच्चों में संक्रमण को लेकर गंभीरतापूर्वक जनहित में यह अहम फैसला किया है।

RTPCR testcompulsory for people coming from Maharashtra and Kerala to Rajasthan

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा पड़ोसी राज्यों में दोबारा से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले चिंतनीय हैं। इसे लेकर एवं स्कूली बच्चों में संक्रमण फैलने को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास पर समीक्षा बैठक बुलाई गई। सभी कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

कोविड वैक्सीन को लेकर कोई डर की बात नहीं है, जिन लोगों का नंबर आ रहा है वे वैक्सीन लगवाएं और डरें नहीं। निवास पर कोविड संक्रमण एवं वैक्सीनेशन को लेकर हुई समीक्षा बैठक में तय किया है कि महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य होगा, साथ ही मार्च के फर्स्ट वीक से पुनः अवेयरनेस कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+