रॉबर्ट वाड्रा से अब जयपुर में होगी पूछताछ, देने होंगे ED के 55 सवालों के जवाब
Jaipur News, जयपुर। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ होगी। इसके लिए मंगलवार का दिन तय किया गया है। हालांकि ईडी राजस्थान की पूछताछ के चलते रॉबर्ट वाड्रा एक दिन पहले सोमवार को ही जयपुर पहुंच चुके हैं। वे सोमवार दोपहर को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर अपनी मां मौरीन के साथ नजर आए हैं।

बतादें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा पर राजस्थान के बॉर्डर इलाके बीकानेर में भूमि घोटाले के आरोप हैं। भवानी रोड स्थित कार्यालय में रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर भूमि खरीद घोटाले में ईडी के अधिकारी मंगलवार को पूछताछ करेंगे। पूर्व में भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा को इस बार ईडी के अधिकारियों 55 सवालों के जवाब देने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications