जयपुर में आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल की स्कॉर्पियो कार चोरी, शहर में नाकाबंदी

जयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजधानी जयपुर से आरएलपी के विधायक नारायण बेनीवाल की स्कॉर्पियो कार चोरी होने की बात सामने आ रही है। विधायक बेनीवाल ने कार शनिवार रात अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह कार चोरी होने की बात सामने आ गई। इस पर विधायक बेनीवाल ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को फोन कर घटना की जानकारी दी। इत्तला पर श्याम नगर पुलिस बेनीवाल के घर पहुंची। बेनीवाल के ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने शहर में नाकाबंदी करवाई है।

narayan benival

खींवसर विधायक है नारायण बेनीवाल

नारायण बेनीवाल नागौर जिले के खींवसर विधानसभा से आरएलपी के विधायक हैं। वे जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र के विवेक विहार में रहते हैं। मामले की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस उनके घर पहुंची। बेनीवाल ने शनिवार देर रात 11 बजे अपनी स्कॉर्पियो कार घर के बहार खड़ी की। सुबह उठकर बालकनी से देखा तो कार गायब थी। इस पर विधायक ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को कॉल कर मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही श्यामनगर पुलिस बेनीवाल के घर पहुंची। इसके बाद शहर में नाकाबंदी कर चोरों की तलाश की जा रही है।

shyamnagar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+