राज्यपाल जैसे पद पर वाणी का संयम बहुत जरूरी- कलराज मिश्र
जयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को जयपुर में महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वरिष्ठतम पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर कलराज मिश्र ने प्रेस की स्वतंत्रता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन साथ ही ख़बरों में नैतिकता भी जरूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा राज्यपाल एक संवैधानिक पद है। भावावेश में कोई बात इधर से उधर निकल जाए तो यह हमारे लिए शोभा नहीं देता है। इसलिए मैं खुद का लिखित भाषण ही पढ़ता हूँ। उन्होंने कहा लिखित भाषण पढ़ने में कई तरह की सुविधाएं होती है। कलराज मिश्र के इस बयान को मेघालय के राजयपाल सतपाल मालिक से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन वरिष्ठ पत्रकारों को मिला सम्मान
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा को महात्मा गांधी पत्रकारिता सम्मान, विजय भंडारी को लोकमान्य तिलक पत्रकारिता सम्मान, सीताराम झालानी को मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता सम्मान, स्व. श्याम आचार्य को बाबराम विष्णुराव पराड़कर पत्रकारिता और मिलापचंद डांडिया को गणेशशंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी को शुभकामनाएं दी। समारोह में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और जयपुर ग्रामीण संसद राज्यवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर आयोजन की सफलता पर बधाई दी। समारोह का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा द्वारा किया गया।













Click it and Unblock the Notifications