300 अभ्यर्थियों तक पहुंचा REET 2021 level-2 पेपर, डोटासरा के परिवार से 13 ने दी परीक्षा, सारे हो गए फेल
जयपुर, 8 फरवरी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2021) लेवल-2 निरस्त कर दी गई है। सोमवार को सीएमआर में राजस्थान कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने रीट 2021 लेवल-2 की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।

नए सिर से होगी रीट लेवल-2 परीक्षा
रीट लेवल-2 परीक्षा नए सिरे से करवाए जाने की तैयारियों के साथ ही इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने तो गहलोत सरकार पर रीट पेपर लीक के जरिए 100 करोड़ रुपए जुटाने का आरोप लगाया है।

10 हजार पढ़ भी बढ़ाए गए
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने रीट 2021 लेवल-2 निरस्त करने के साथ ही 10 हजार पद बढ़ाने का भी ऐलान किया है। रीट लेवल-2 की परीक्षा जल्द ही होगी। यह केवल पात्रता परीक्षा मानी जाएगी। इसके बाद शिक्षक भर्ती के लिए अलग से परीक्षा करवाई जाएगी।
25 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एसओजी की जांच में सिर्फ 300 अभ्यर्थियों तक रीट पेपर पहुंचने की बात सामने आई है। 25 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है, मगर भाजपा इस मामले में अच्छा व्यवहार नहीं कर रही।

जस्टिस व्यास कमेटी कर रही जांच
सीएम गहलोत ने भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के आरोपों पर कहा कि पेपर आउट का खुलासा करने वालों का पेपर लीक गैंग से क्या संबंध है। इसकी जांच एसओजी को करनी चाहिए। जस्टिस व्यास की अध्यक्षता वाली कमेटी की 15 मार्च तक रिपोर्ट आएगी। इसके बाद परीक्षा की तारीख बताई जाएगी।

हनुमान बेनीवाल की मांग-रीट लेवल-1 भी जांच हो
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में रीट पेपर प्रकरण उठाकर सीबीआई जांच की मांग की थी। अब रीट 2021 लेवल -2 निरस्त होने पर बेनीवाल ने कहा कि सीएम ने चहेते अफसरों व मंत्रियों को बचाने व सीबीआई जांच से बचने के लिए सिर्फ लेवल-2 परीक्षा निरस्त की है। लेवल-1 का जिम्मा भी इन्हीं लोगों के पास था।

गोविंद सिंह डोटासरा-मेरे परिवार को कोई संबंध नहीं
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी रीट को लेकर ब्यान आया है। डोटासरा ने कहा कि उनके परिवार से 13 अभ्यर्थियों ने रीट परीक्षा थी, मगर उनमें से कोई पास नहीं हुआ। कोई डोटासरा पर आरोप साबित कर दे तो वे और उनके परिवार से कोई राजनीति नहीं करेगा।

ओएसडी के जरिए एआईसीसी को भेजे सौ करोड़-मीणा
भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने रीट को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मीणा ने कहा कि रीट पेपर लीक प्रकरण में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व तनकीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग शामिल है। सीएम के ओएसडी देवाराम सैनी ने सौ करोडऋ रुपए पेपर लीक के माध्यम से एआईसीसी को भेजे। सीबीआई जांच हो।












Click it and Unblock the Notifications