राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा विभाग में 9712 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा विभाग में 9712 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती नॉन टीएसपी और टीएसपी एरिया के लिए निकाली गई है। अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य के डीएसपी नॉन टीएसपी इलाकों के स्कूलों में माध्यमिक शिक्षकों के 9712 पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2023 निर्धारित है।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस भर्ती अभियान के तहत सहायक अध्यापक के कुल 9712 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले विभाग की वेबसाइट पर जाकर पूरी भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ ली।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ बीएड होना जरूरी है। इसके साथ ही रिट्ज कोरिया राज्य सरकार द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए। आवेदन योग्यता का विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग मैं नॉन टीएसपी एरिया के लिए 9108 तथा टीएसपी एरिया के लिए 604 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए और ईडब्ल्यूएस के लिए 70 रुपए और एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए 60 रुपए जमा कराने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा कराया जा सकता है। राजस्थान माध्यमिक स्कूल शिक्षक भर्ती मैं आवेदन राजस्थान एसएसओ पोर्टल के जरिए किया जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा कराएं। आवेदन का लिंक 31 जनवरी को एक्टिवेट होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications