Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशी के खर्चे की रेट लिस्ट, जानिए चाय-समोसा के पैसे
Election Expenditure Limit: राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 हो रहे हैं। अलग-अलग तारीखों को नवंबर में मतदान और 3 दिसंबर को एक साथ मतों की गणना की जाएगी। चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रत्याशी मनमर्जी से चाहे जितना पैसा खर्च नहीं कर सकते। प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा भी चुनाव आयोग ने तय कर रखी है। राजस्थान में प्रत्याशी की कुल चुनाव खर्च राशि 40 लाख रुपए है। इसमें चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों से लेकर चाय-पानी तक का खर्च शामिल है।

प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहती है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों के खर्चे की मॉनिटरिंग करते हैं। उनको प्रत्याशी द्वारा प्रत्येक दिन के खर्चे की जानकारी उपलब्ध करवानी होती है। खर्च की जानकारी नहीं देने पर प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य तक ठहराया जा सकता है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर आयोग ने 46 नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
चुनावी सभा व कार्यक्रम में
- प्लास्टिक की एक कुर्सी 5 रुपए
- पाइप की कुर्सी 3 रुपए
- वीआईपी कुर्सी 105 रुपए
- लकड़ी का टेबल 53 रुपए
- ट्यूबलाइट 10 रुपए
- हैलोजन 500 वॉट 42 रुपए
- 1000 वाट के 74 रुपए
- वीआईपी सोफा सेट 630 रुपए
(प्रत्येक दिन के हिसाब से)
चुनाव में खाद्य सामग्री की रेट
- आम 63 रुपए
- केला 21 रुपए
- सेव 84 रुपए
- अंगूर 84 रुपए
- चाय 5 रुपए
- कॉफी 13 रुपए
- समोसा 12 रुपए
- रसगुल्ला 210 रुपए
(प्रति KG के हिसाब से)
- आरओ के पानी की केन 20 लीटर की 20 रुपए
- कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम प्रिंट रेट पर
- गन्ने का रस प्रति छोटा गिलास 10 रुपए
- खाने के 71 रुपए प्रति प्लेट
प्रचार सामग्री
- प्लास्टिक झंडा 2 रुपए
- कपड़े के झंडे 11 रुपए
- स्टीकर छोटा 5 रुपए
- पोस्ट 11 रुपए
- कपड़ा व प्लास्टिक के 53 रुपए प्रति फीट
- होर्डिंग 53 रुपए
- पंपलेट 525 रुपए प्रति हजार के हिसाब से खर्चा
पांच सीटर कार का किराया
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचार करने वाले प्रत्याशियों के लिए 5 सीटर कार का किराया 2625 या समकक्ष 3675 रुपए का किराया तय किया गया है। वहीं, मिनी बस 20 सीटर 6300 रुपए, बस 35 सीटर का 8400, टेंपो 1260 रुपए, वीडियो वैन 5250 रुपए, वाहन चालक मजदूरी 630 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्याशी खर्च कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications