SDM ज्योति मौर्य के बाद राजस्थान अफसर का Video वायरल, बोला-'तुम अनपढ़ गंवार हो, मैं RAS टॉपर हूं'
यूपी में बरेली SDM Jyoti Maurya की बेवफाई के मामले के बीच RAS Mohit Panwariya का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथक नृत्यांगना Jhankriti Jain से अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।
RAS Mohit Panwariya Dancer Jhankriti Jain Video Viral: देश में उत्तर प्रदेश के बरेली एसडीएम ज्योति के अफसर बनने के बाद अपने सफाईकर्मी पति से बेवफाई व वरिष्ठ अधिकारी से प्रेम प्रसंग का मामला छाया हुआ है। (वीडियो नीचे)
इस बीच राजस्थान के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो और उनकी पत्नी इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

कथक नृत्यांगना झंकृति जैन ने वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडिया 24 जून को अपलोड हुआ है, मगर अब यूपी में एसडीएम ज्योति मौर्य वाला मामला सामने आने के बाद यह वीडियो पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
वायरल वीडियो में खुद को RAS अधिकारी व टॉपर बताते हुए मोहित पानवरिया प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना झंकृति जैन को अपशब्द कह रहे हैं। यहां तक कह दिया कि 'तुम अनपढ़ गंवार हो, मैं आरएएस टॉपर हूं'
आज तक की खबर के अनुसार नृत्यांगना झंकृति जैन ने मोहित पानवरिया के लिए जयपुर के खो नागोरियां पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ सीएमओ और राजस्थान महिला आयोग को भी शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि 23 जून 2023 की शाम करीब छह बजे झंकृति जैन जयपुर के जगतपुरा में अपने नाना के फ्लैट पर अपने डांस क्लास पहुंचीं और डांस प्रैक्टिस करने लगीं। करीब आधा घंटे बाद फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले मोहित पनवारिया और उनकी पत्नी आई और झंकृति जैन से डांस बंद करने को कहने लगे।
इस पर झंकृति जैन ने अपार्टमेंट की सोसायटी से बात करने के लिए तो मोहित पनवारिया उससे तेज आवाज में अभद्र भाषा में बात करने लगा। बताया जा रहा है कि मोहित पनवारिया RAS एलाइड सेवा में कर अधिकारी पद पर कार्यरत हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications