Shilpi Meena RAS : राजस्थान में होली पर पिता से मिलने जा रहीं आरएएस शिल्पी मीणा की रास्ते में मौत
जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा पुलिस थाना इलाके के गांव ढिकालिया के पास एक्सीडेंट में आरएएस अधिकारी शिल्पी मीणा की मौत हो गई और उनके पति आरएएस अधिकारी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिता से मिलने सवाई माधोपुर जा रही थीं
हादसा उस वक्त हुआ जब शिल्पी मीणा पति के साथ कार में सवार होकर होली पर अपने पिता से मिलने सवाई माधोपुर जा रही थी। रास्ते में हुए हादसे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्पी के शव को मुर्दाघर में रखवाया व घायल संदीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया।

शिल्पी मीणा आमेर थीं सीडीपीओ
बता दें कि 35 वर्षीय शिल्पी मीणा जयपुर के आमेर में महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ पद पर कार्यरत थीं जबकि उनके पति संदीप कुमार समाज कल्याण विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। संदीप श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। शिल्पी टोंक जिले के गांव बिलोता निवासी थी। वे 2011 में आरएएस बनी थीं। फिलहाल दोनों जयपुर के जगतपुरा में रह रहे थे।

पोल से टकराई कार
सवाई माधोपुर जाते समय रास्ते में एक वाहन को बचाने के प्रयास में शिल्पी मीणा की कार सड़क किनारे खड़े पोल से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे पलटी खा गई। पति पत्नी कार में फंस गई। आस-पास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक शिल्पी दम तोड़ चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications