RAS Pre canceled : राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द किया आरएएस प्री का रिजल्ट, अब मुख्य परीक्षा का क्या होगा?
जयपुर, 22 फरवरी। राजस्थान में आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर हो रहे धरना-प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ ने राजस्थान सिविल सेवा प्रांरभिक परीक्षा- 2021 (RAS Pre canceled) का परिणाम रद्द कर दिया है।

आरएएस मुख्य परीक्षा 25 व 26 फरवरी को प्रस्तावित
राजस्थान में संभाग मुख्यालयों पर 25 और 26 फरवरी 2022 को आरएएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। अभ्यर्थी और कई विधायक आरएएस मेंस की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा आरएएस प्री का परिणाम रद्द किए जाने के फैसले आरएएस मुख्य परीक्षा भी खटाई में पड़ती नजर आ रही है।

12 विवादित सवालों को लेकर गए कोर्ट
न्यूज 18 की खबर के अनुसार जस्टिस महेंद्र गोयल की अदालत ने अंकित कुमार और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आरएएस प्री का परीक्षा परिणाम को रद्द कर संशोधित परिणाम जारी करने के निर्देश दिए हैं। 12 विवादित सवालों को लेकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

27 अक्टूबर को हुई थी आरएएस 2021
उल्लखनीय है कि पिछले साल 27 अक्टूबर में आरएएस 2021 प्री की परीक्षा हुई थी। 19 नवंबर 2021 को परिणाम भी जारी कर दिया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी किया गया। अभ्यर्थियों ने सिलेबस में भारी बदलाव के चलते मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम वक्त मिलने का हवाला देकर तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
जनप्रतिनिधियों ने भी किया अभ्यर्थियों का समर्थन
भाजपा-कांग्रेस के कई विधायकों ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 के अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन करते हुए सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा था। सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को इस संबंध में कहा था कि आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि में बदलाव नहीं होगा। इधर, एक दिन बाद ही कोर्ट का फैसला आ गया। ऐसे में आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 अब फरवरी में मुश्किल लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications