RAS Mains 2021 परीक्षा स्थगित, Pre का परिणाम रद्द होने के बाद RPSC फुल कमीशन की बैठक में फैसला

जयपुर, 23 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रारम्भिक परीक्षा (आरएएस प्री) का परिणाम रद्द होने के बाद अब आरएएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

RPSC Office

आरपीएससी के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फुल कमीशन की बैठक में यह निर्णय किया गया कि 25 और 26 फरवरी को प्रस्तावित RAS मेन्स परीक्षा स्थगित की जाती है।

मीडिया से बातचीत में राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि संभाग मुख्यालयों पर 25-26 फरवरी को होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा आयोजन की आगामी तिथि से समय रहते अवगत कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा और अधीनस्थ सर्विस में 988 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्टूबर को आरएएस प्री परीक्षा हुई थी। 6.48 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे। इनमें 3 लाख 20 हजार 34 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

आरपीएससी ने 19 नवंबर को प्री का परिणाम घोषित किया था। उसी के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। हाईकोर्ट पांच विवादित प्रश्नों पर फिर से कमेटी बनाने के ​आदेश दिए। 22 फरवरी को कोर्ट ने आरएएस प्री का परिणाम रद्द कर दिया था। नए सिरे से परिणाम जारी करना होगा। ऐसे में अब आरएएस-प्री का रिजल्ट नए सिरे से आने के बाद ही मेन्स परीक्षा हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+