Rajendra Gudha:-पूर्व मंत्री गुढ़ा कभी बोले-'कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बने, जवानी में हो शादी....'
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को पद से हटा दिया गया। वजह बना राजस्थान विधानसभा में महिला सुरक्षा पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलना।
Rajendra Singh Gudha vs Ashok Gehlot: राजेंद्र सिंह गुढ़ा के इस बयान के महज छह घंटे ही उन्हें राज्यमंत्री का पद खोना पड़ा। सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल से गुढ़ा को मंत्री पद से हटाए जाने की सिफारिश की, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया। राजेंद्र गुढ़ा पर की गई कार्रवाई को लेकर अब राजस्थान में सियासत खूब हो रही है।

राजस्थान में झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी सीट से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा की जुबान अक्सर विवाद करवा देती है। यह कोई पहला मौका नहीं जब राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बोल विवादित रहे हों। इससे पहले तो गुढ़ा सड़कों की तुलना कैटरीना कैफ के गालों से भी कर चुके हैं। पढ़िए गुढ़ा के ऐसे बयान जो सुर्खियों में रहे।
एक ही गाड़ी में आएंगे सारे विधायक
Recommended Video
राजेंद्र सिंह गुढ़ा सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं। नवंबर 2022 में गुढ़ा ने कहा था कि सचिन पायलट को बहुत पहले ही सीएम बना देना चाहिए था। सचिन पायलट को सीएम बनाने से ही राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की वापसी हो सकती है। वरना कांग्रेस के पास इतने ही विधायक रहेंगे कि सारे एक फॉर्च्यूनर कार में ही आ जाएंगे।
दरी उठाने के टाइम निकल लेता हूं
राजेंद्र सिंह गढ़ा ने कहा था कि 'मैं चुनाव बसपा से जीतता हूं और कांग्रेस में जाकर मंत्री बन जाता हूं। वापस जब कांग्रेस में दरी उठाने का समय आता है तो निकल लेता हूं। कह देता हूं। आप संभालो। आपकी कांग्रेस। अभी चुनाव में वापस बहन जी से टिकट ले आया।
उल्लेखनीय है कि गुढ़ा ने साल 2008 और 2018 का चुनाव बसपा की टिकट पर जीता। दोनों ही बार जीत के बाद कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बने।

कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बने
नवंबर 2021 में गुढ़ा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुरवाटी के गांव पौंख आए। तब स्वागत कार्यक्रम लोगों ने उनसे सड़क बनवाने की मांग की थी। इस पर गुढ़ा ने पहले कहा कि हेमामालिनी के गालों जैसी सड़क होनी चाहिए। फिर जनता से बोले कि वो नई हीरोइन का नाम नहीं जानते, जनता से जब कैटरीना कैफ का नाम सामने आया तो फिर गुढ़ा बोले कि सड़क कैटरीना कैफ के गालों जैसी होनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे इलाके में कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बनानी चाहिए।
शादी जवानी में हो, बुढापे में नहीं
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बनने के कुछ महीनों बाद ही राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सहित बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कई दिनों तक गहलोत ने मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं किया तो
राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री बनने का अवसर नहीं मिला। इस पर राजेन्द्र गुढ़ा ने राजस्थान सरकार के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा था कि शादी तो जवानी में ही होनी चाहिए। बुढ़ापे में शादी होने का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।
धारीवाल का अलाइनमेंट खराब है
जन संघर्ष यात्रा के समापन पर सचिन पायलट के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा था कि यह वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की मिली-जुली सरकार है। हमारी सरकार और हमारी मंत्री शांति धारीवाल का अलाइनमेंट खराब हो गया है। सचिन पायलट जी आप इस सरकार का अलाइनमेंट ठीक करो।












Click it and Unblock the Notifications