Lal Diary: राजेंद्र गुढ़ा ने पढ़कर सुनाए लाल डायरी के पन्‍ने, अब झूठे केस में फंसकर जेल जाने की आशंका

Rajendra Gudha Lal Diary: राजस्‍थान की राजनीति में बर्खास्‍त राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी के कुछ पन्‍ने खुल गए हैं, जिनमें आरसीए चुनाव में भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे हैं। RCA अध्‍यक्ष वैभव गहलात सीएम अशोक गहलोत के बेटे हैं।

Rajendra Gudha Lal Diary: राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार से बर्खास्‍त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने लाल डायरी के कुछ पन्‍ने खोले हैं। उन्‍होंने राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया है। आरसीए के अध्‍यक्ष वैभव गहलोत सीएम अशोक गहलोत के बेटे हैं।

Lal Diary Rajendra gudha

राजेंद्र गुढ़ा ने जेल जाने की आशंका भी जाहिर की और कहा कि अगर मैं जेल भी गया तो डायरी में नए खुलासे होंगे। इस डायरी में राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का पूरा ब्योरा है। लाल डायरी में राजस्‍थान सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के सारे सबूत भी हैं। उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान की गहलोत सरकार उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की योजना बना रही है।

Recommended Video

    Lal Diary: राजेंद्र गुढ़ा ने पढ़कर सुनाए लाल डायरी के पन्‍ने,अब झूठे केस में फंसकर जेल जाने की आशंका

    बुधवार सुबह अपने आवास पर राजेंद्र गुढ़ा ने 'लाल डायरी' के पन्ने मीडिया के सामने रखे। उन्‍होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लाल डायरी के कई पन्‍नों को पढ़कर भी सुनाया। दावा किया कि लाल डायरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव में लेनदेन की बातचीत का जिक्र है।

    Lal Diary pages

    लाल डायरी में बातें आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने लिखी थी, जो सीएम के करीबी हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि वे लाल डायरी को विधानसभा में टेबल पर रखना चाहता था लेकिन उनसे डायरी छीन ली गई। उसके कुछ पन्‍ने अभी भी उनके पास हैं।

    उल्‍लेखनीय है कि बीते सप्‍ताह राजस्‍थान विधानसभा के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा था कि राजस्‍थान सरकार महिला सुरक्षा के मामले में असफल हैं। मणिपुर की बजाय हमें अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। गुढ़ा के इस बयान के छह घंटे बाद ही उन्‍हें सैनिक कल्‍याण मंत्री पद से हटा दिया गया था।

    राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर जीतकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्‍हें अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बनाया गया था। गुढ़ा सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं। बर्खास्‍त किए जाने के बाद गुढ़ा लाल डायरी लेकर आए और उसमें अशोक गहलोत सरकार के भ्रष्‍टाचार के सबूत होने का दावा किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+