राजस्थान: प्रदेश में रक्षाबंधन से मिलेंगे महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन, सीएम गहलोत ने की घोषणा

राजस्थान में गहलोत सरकार महिलाओं को मुफ्त फोन देने जा रही है। सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन से राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा।

ashok gehlot

राजस्थान में महिलाओं के फोन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन से राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त है। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत सरकार पहली खेप में महिलाओं को 40 लाख फोनों का वितरण करेगी।

सीएम गहलोत ने बजट 2022 में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। सितम्बर 2022 में मिलने थे। लेकिन अब तक महिलाओं के हाथों में यह फोन नहीं आए हैं। चिप का संकट बताकर इसे ठंडे बस्ते में डालने की योजना बना ली गई थी। लेकिन अब इसकी टाइमलाइन तय कर दी गई है। सरकार की योजना के तहत प्रदेश में करीब 1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन मिलना है। लेकिन अनुबंधित कंपनियों को समय पर कार्यादेश आदि नहीं मिलने से काम आगे नहीं बढ़ पाया था। अब सरकार ने इसे फिर से रफ्तार दी है। अब रक्षाबंधन से फोन बांटने का काम शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+