Rajasthan : कौन है शिहाब जिससे अजमेर दरगाह के खादिम ने बदसलूकी की, सोशल मीडिया पर है 28 लाख फॉलोअर्स

जयपुर, 17 अगस्त। केरल से पैदल हज यात्रा पर निकली शिहाब के साथ मंगलवार को अजमेर दरगाह के आस्ताना शरीफ में एक खादिम ने बदसलूकी की है। मामले की वीडियो सामने आने के बाद फर्जी एस होने पर अंजुमन सचिव सरवर चिश्ती ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि खादिम सैयद फैजल चिश्ती ने बदसलूकी की है। उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

shihab

पेशे से डॉक्टर हैं शिहाब, 28 लाख फॉलोअर्स

केरल से पैदल हज यात्रा पर निकले शिहाब केरल राज्य के मल्लापुरम के रहने वाले हैं। वह पैसे से एक डॉक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनके 28 लाख फॉलोअर है। शिहाब ने जून महीने से पैदल यात्रा पर जाने का फैसला किया था। वह जून 2023 में मक्का पहुंचेंगे। उनका सफर 8600 किलोमीटर का होगा। इस रास्ते में भारत को पार करने के बाद शिहाब पाकिस्तान, कुवैत, ईरान होते हुए सऊदी अरब पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान 14 अगस्त को शिहाब अजमेर पहुंचे थे। सिहाब मंगलवार को अजमेर दरगाह में दुआ करने गए थे। इस दौरान आस्ताना शरीफ में एक खादिम ने दुआ करने के दौरान उनके सिर और कंधे पर हाथ रखा। शिहाब ने उनका हाथ झटक दिया। इस पर वहां मौजूद खादिम ने कहा यहां दुआ पढ़ने आए हो हम दुआ ही पढ़ रहे हैं। अगर नहीं करनी है तो बाहर चले जाओ। शिहाब के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने खादिम को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन खादिम नहीं माना। अब शिहाब के फॉलोवर्स में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

shihab

अंजुमन सचिव ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर खादिम द्वारा शिहाब के साथ बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद हुई फजीहत पर अंजुमन के सचिव सरवर चिश्ती ने वीडियो जारी कर अपना बयान दिया। वीडियो में सरवर चिश्ती ने सिहाब से माफी मांगी है। साथ ही चिश्ती ने कहा कि खादिम ने उनके साथ बदसलूकी की है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सरवर चिश्ती ने शिहाब से हज के दौरान भारत में सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूती के लिए दुआ करने का आग्रह भी किया।

shihab

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+