Rajasthan Weather: आंधी-तूफान-बारिश का दौर खत्‍म होने के बाद शुरू होगी हीटवेव, हवाई सेवाएं प्रभावित

राजस्‍थान में गर्मियों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। फिलहाल 40 के आस-पास है। अभी आंधी, तूफान व बारिश का सिलसिला चल रहा है। फिर हीटवेव चलेगी।

Heatwave rajasthan

राजस्‍थान का मौसम बदला हुआ है। पश्चिमी राजस्‍थान में मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई है। कई जगहों पर आंधी चली है। तूफान भी आया है। पूर्वी राजस्‍थान में बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

राजस्‍थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अभी कई जगहों पर बारिश व आंधी और तूफान का सिलसिला भी चल रहा है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्‍याम शर्मा के अनुसार राजस्‍थान के तापमान में भले ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, मगर अभी राजस्‍थान में हीटवेव की स्थिति नहीं है।

पश्चिमी राजस्‍थान के जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी चली है और मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई है। मौसम सुहावना बना हुआ है। सूरतगढ़ में 19 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

19 अप्रैल को पूर्वी राजस्‍थान में बादल छाए हुए हैं। अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में रात तक तूफान आने की संभावना है। अधिकतमन तापमान 40 डिग्री से भी नीचे आ जाएगा।

हीटवेव के लिए अधिकतम तापमान सामान्‍य स्थिति से साढ़े चार डिग्री होता है, जो अभी पूरे राजस्‍थान में कहीं नहीं है। पश्चिमी राजस्‍थान में तो हल्‍की बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत ही मिली है।

अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी, तूफान व बारिश की स्थिति देखने को मिलती है। तीन से चार तक दिन तापमान कम ही रहेगा। इसके बाद तापमान बढ़ेगा। ऐसे में हीटवेव की स्थिति सप्‍ताह भर बाद बनने की संभावना बन सकती है।

इधर, जयपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह आठ बजे से गर्मी का असर शुरू हो रहा है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस सीजन का यह सर्वाधिक तापमान है।

जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां से पंतनगर, लखनऊ समेत कई छोटे शहरों के लिए उड़ान शुरू होनी थीं, मगर ये उड़ान सप्‍ताह में एक दिन छोड़कर संचालित हो रही हैं। गर्मी में यात्री सफर करने से बच रहे हैं।

उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन में 60 फीसदी की गिरावट आई है। पर्यटकों से आबाद रहने वाले जैसलमेर एयरपोर्ट से तो उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। इसकी वजह भी बढ़ती गर्मी बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+