Rain in Rajasthan : राजस्थान में तेज अंधड़ के साथ बारिश व ओले, जानिए कहां कैसा रहा मौसम?

जयपुर, 23 मई। राजस्थान में सोमवार देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। शेखावाटी समेत कई जगहों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि सोमवार को दिन भर लू चलती रही और गर्मी से लोग बेहाल रहे, मगर शाम होते होते आसमान में घनघोर घटाएं छा गई और रात करीब सवा आठ बजे बारिश का दौर शुरू हो गया।

rain in rajasthan

राजस्थान के शेखावाटी के नवलगढ़ उपखंड के गांवों से तेज अंधड़, ओले व बारिश के समाचार हैं। इस दौरान आसमान में बिजली भी कड़की। ​कही से नुकसान के कोई समाचार नहीं हैं। बता दें कि बीते दो-तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ। रविवार को उत्तर भारत के गुरुग्राम समेत कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। राजस्थान के भी उदयपुरवाटी इलाके में बदरा बरसे।

ole in shekhawati 2022

उल्लेखनीय है कि साल 2022 में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते दिनों अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया। हर ​कोई बारिश की उम्मीद कर रहा था। अब बारिश से अधिकतम तापमान भी गिर गया है। यह इस सीजन की पहली बारिश है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि राजस्थान में 2022 का मानसून जल्द आएगा।

शेखावाटी के झुंझुनूं व सीकर के बारिश, ओले के समाचार हैं। सीकर के फतहेपुर के निकटवर्ती ग्राम दांतरू भावजी की ढाणी मे ढाणी ओले गिरे हैं। वहीं, नवलगढ़, पलसाना, खंडेला, झुंझुनूं, ठिमोली, बलारा व लोसल से बारिश व तेज अंधड़ की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+