Rajasthan: वाजिब अली और संदीप यादव को मिली राजनीतिक नियुक्ति, अटका मंत्रीमंडल फेरबदल

जयपुर, 9 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों की नाराजगी दूर कर दी है। सीएम गहलोत ने विधायक वाजिब अली और संदीप यादव को राजनीतिक नियुक्ति दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। वाजिब अली को राजस्थान राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वही संदीप यादव को भिवाड़ी शहरी आधारभूत बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। दोनों विधायक काफी दिनों से मुख्यमंत्री गहलोत से नाराज चल रहे थे। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों को राजनीतिक नियुक्ति दे दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

vajibali sandeepyadav

गहलोत सरकार के संकटमोचक बने थे 6 विधायक

बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले चार विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत का संकट के समय साथ दिया था। 2020 में पायलट कैंप की बगावत के बाद गहलोत सरकार संकट में आ गई थी। तब इन विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दिया था। इन विधायकों की बदौलत ही सीएम गहलोत बगावत रोकने में सफल हो पाए थे। बसपा विधायकों की कांग्रेस से वादे पूरे न किए जाने की शिकायत थी। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा कांग्रेस पर वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाते रहे हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने हाल ही में कहा था हमारे साथ जो वादा किया गया था। वह पूरा नहीं हुआ है कुछ मंत्रियों का रवैया ठीक नहीं है। समर्थन वापस लेने पर एक बार फिर हमें विचार करना पड़ेगा। विधायक वाजिब अली ने भी खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। राज्यसभा चुनाव के दौरान इन विधायकों ने खुलकर कांग्रेस का साथ दिया था।

bsp mla

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+